Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हरियाणा

मोदी सरकार का एक ही एजेंडा, चुनाव में वादे, बाद में महंगाई से जनता पर वार : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Monday, May 25, 2026 20:27 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता को राहत देने के बजाय लगातार उनकी जेब पर बोझ डालने का काम कर रही है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा बड़े-बड़े वादे और विकास के दावे करती है, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल और डीजल के दाम किश्तों में इसलिए बढ़ाए जाते हैं ताकि आम आदमी पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ धीरे-धीरे बढ़े और जनता की जेब “चुपके-चुपके” काटी जाती रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले कई महीनों से देश में आर्थिक संकट और बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को लगातार चेतावनी देते आ रहे हैं, लेकिन सरकार ने इन चेतावनियों को गंभीरता से नहीं लिया। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री चुनावी राजनीति में व्यस्त रहे और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब ₹8 तक की बढ़ोतरी कर दी गई, जिसका सीधा असर आमजन की जिंदगी पर पड़ा है।


उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर केवल ईंधन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवहन, खाद्य पदार्थों, रसोई गैस और दैनिक जरूरत की वस्तुओं तक हर चीज महंगी हो जाती है। आज मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, कर्मचारी और युवा वर्ग महंगाई की मार से परेशान हैं।


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार को देश की गंभीर आर्थिक स्थिति को देखते हुए सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए अथवा संसद का विशेष सत्र आयोजित कर महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर लगातार इन मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और आमजन के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

: सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

: महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

: हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

X