Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हरियाणा

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पंचकूला नगर निगम चुनाव में पार्थ गुप्ता को दी जीत की बधाई, कहा- युवाओं की राजनीति में बढ़ रही भागीदारी

Updated on Tuesday, May 26, 2026 21:16 PM IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज पंचकूला पहुंचकर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानचंद गुप्ता को उनके पोते पार्थ गुप्ता के नगर निगम चुनाव में विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विज ने कहा कि युवाओं का लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेना लोकतंत्र के लिए एक सकारात्मक संकेत है और पार्थ गुप्ता की जीत युवा नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है। उल्लेखनीय है कि पार्थ गुप्ता ने पंचकूला नगर निगम के वार्ड नंबर-6 से पार्षद पद का चुनाव जीतकर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस जीत से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जनता ने विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति पर अपना विश्वास जताया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पार्थ गुप्ता युवा ऊर्जा और नए विचारों के साथ क्षेत्र के विकास तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।


विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व के अवसर देने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि युवा जनप्रतिनिधियों के राजनीति में आने से नई सोच, नई कार्यशैली और जनहित के प्रति नई प्रतिबद्धता देखने को मिलती है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होती है।


उन्होंने पार्थ गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पार्थ गुप्ता अपने क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।


इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी पार्थ गुप्ता की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे संगठन की नीतियों और जनसेवा के प्रति जनता के विश्वास की जीत बताया।
इस मौके पर पार्थ गुप्ता ने ऊर्जा मंत्री के पैर छूकर आर्शीवाद लिया और उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान विज को शॉल ओढाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सममानित भी किया गया।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

: सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

: महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

: हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

X