Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हरियाणा

पंजाब के किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

Updated on Tuesday, May 26, 2026 21:24 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से पंजाब के विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने संत कबीर कुटीर पर शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, कृषि व्यवस्था तथा पंजाब के किसानों की वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में दोआबा किसान यूनियन, किसान बचाओं मोर्चा और कम्बोज बिरादरी के सदस्य शामिल है।

प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब में किसानों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं एवं चुनौतियों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। इस पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना बीजेपी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने तथा उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि हरियाणा में सरकार किसानों की फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सुनिश्चित कर रही है। इसके साथ-साथ प्राकृतिक आपदा अथवा फसल खराबे की स्थिति में किसानों को समय-समय पर मुआवजा भी प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ऐसी व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं, जिनसे किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके और खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सके।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों का हित भारतीय जनता पार्टी सरकार की प्राथमिकताओं में सदैव शामिल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर किसानों से जुड़े मुद्दों एवं समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकारें किसानों के कल्याण, कृषि क्षेत्र के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं।

प्रतिनिधि मंडल में दोआबा किसान यूनियन (डीकेयू) पंजाब के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बाजिदपुर, महासचिव कुलदीप सिंह दयाला, यूथ प्रेसिडेंट जसकरण सिंह, किसान बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष कृपा सिंह नत्थूवाला, महासचिव गोमा सिंह, उपाध्यक्ष बेअंत सिंह , चेयरमैन सलेंदर कौर, पूर्व चेयरमैन जरनैल सिंह संधा और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह मोमी शामिल थे।

 

Have something to say? Post your comment
हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

: सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

: महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

: हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

X