Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हरियाणा

पंचकूला में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Updated on Wednesday, May 27, 2026 19:47 PM IST

 

पंचकूला : जिला में अवैध खनन पर सख्ती बढ़ाते हुए उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने बुधवार को स्वयं फील्ड में उतरकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शामटू क्षेत्र में मिट्टी से भरे पांच ओवरलोडिड ट्रकों की जांच की गई और आरटीए पंचकूला को तत्काल चालान करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा रायपुररानी और बरवाला तहसीलों के निरीक्षण के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जलोली टोल प्लाजा पर एक मिट्टी से भरे ट्रक को रुकवाकर उसकी जांच की गई। जांच में ट्रक ओवरलोडिड पाया गया। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि वह शामटू और टोका के बीच में चल रही अवैध माइनिंग से मिट्टी लेकर आ रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने पांच से छह अन्य मिट्टी से भरे ट्रकों का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त के निर्देश पर एसडीएम पंचकूला और आरटीए विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और संबंधित ट्रकों के चालान किए गए।

इसके साथ ही उपायुक्त ने अवैध माइनिंग की रोकथाम के लिए गठित उपमण्डल स्तरीय टास्क फोर्स को निर्देश दिए कि शामटू और टोका के बीच चल रही माइनिंग गतिविधियों की गहन जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी कार्य नियमों के अनुरूप संचालित हो रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिला में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जांच के दौरान नियमों की अवहेलना पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे ताकि अवैध खनन गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

: सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

: महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

: हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

X