Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार की वन्यजीव संरक्षण मुहिम की सफलता से 5 महीनों में 2.30 लाख से अधिक पर्यटक छत्तबीड़ चिड़ियाघर पहुंचे: लाल चंद कटारूचक्क

Updated on Wednesday, May 27, 2026 20:05 PM IST

चंडीगढ़ : महिंदर चौधरी जूलॉजिकल पार्क, छत्तबीड़ में पर्यटकों की लगातार बढ़ रही आमद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के प्रत्यक्ष परिणाम दर्शा रही है। यह जानकारी साझा करते हुए वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मौजूदा वर्ष के पहले पांच महीनों में छत्तबीड़ चिड़ियाघर में 2,31,930 पर्यटकों की आमद दर्ज की गई है, जो राज्य सरकार द्वारा वन्यजीव संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयासों को दर्शाती है।

इस संबंध में पंजाब के वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हमारी सरकार लोगों को वन्यजीवों के संरक्षण और देखभाल के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और लोगों की ओर से मिला उत्साहजनक सहयोग इस अभियान की सफलता को दर्शाता है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि छत्तबीड़ चिड़ियाघर में केवल जनवरी महीने में ही 48,719 पर्यटक पहुंचे, जबकि फरवरी में 54,216, मार्च में 66,377, अप्रैल में 40,168 और मई में 22,450 पर्यटकों ने यहां के सुव्यवस्थित और बेहतरीन तरीके से संजोए गए वातावरण में विभिन्न प्रकार के पक्षियों और जानवरों की प्रजातियों को देखा।

चिड़ियाघर में की गई वन एवं वन्यजीव संरक्षण संबंधी पहलों का उल्लेख करते हुए लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के तहत छत्तबीड़ चिड़ियाघर में कई महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं।

उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा और सबसे लंबा वॉक-इन एवियरी (पक्षीघर) आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन चुका है। इसके साथ ही पर्यटकों के शैक्षणिक और मनोरंजक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक अत्याधुनिक डायनासोर पार्क भी स्थापित किया गया है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा

: पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा

पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह

: पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह

पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें

: पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा

: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा

मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन

: मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन

पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

: पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

अमित शाह के पंजाब दौरे पर कुलतार सिंह संधवां ने उठाए सवाल, कांग्रेस ने भी घेरा

: अमित शाह के पंजाब दौरे पर कुलतार सिंह संधवां ने उठाए सवाल, कांग्रेस ने भी घेरा

'बहुत देर से झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपे मान सरकार', सुनील जाखड़ का पंजाब 'आप' पर तंज

: 'बहुत देर से झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपे मान सरकार', सुनील जाखड़ का पंजाब 'आप' पर तंज

पंजाब सरकार CBI को सौंपेगी झोटा हत्याकांड की जांच, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

: पंजाब सरकार CBI को सौंपेगी झोटा हत्याकांड की जांच, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र  लिखे, लेकिन भाजपा  की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता  नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा

: पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र  लिखे, लेकिन भाजपा  की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता  नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा

X