Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हरियाणा

हरियाणा भाजपा की कमान मिलने पर अर्चना गुप्ता ने शीर्ष नेतृत्व और पीएम मोदी का जताया आभार

Updated on Thursday, May 28, 2026 19:55 PM IST

पानीपत : भाजपा ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा की कमान सौंप दी है। इस बदलाव से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। हरियाणा भाजपा की नई अध्यक्ष नियुक्त होने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अर्चना गुप्ता ने कहा कि सबसे पहले मैं एक महिला को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सभी शीर्ष नेतृत्व का अपने दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा संगठन की कमान एक महिला के हाथों में सौंपी गई है, उससे यह पता चलता है कि भाजपा किस तरह महिलाओं के साथ खड़ी है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के वक्त हमने देखा कि कांग्रेस और दूसरी सभी विपक्षी पार्टियों ने महिलाओं की पीठ में छुरा घोंपा। कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को अधिकार नहीं लेने दिया।


उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार नहीं दिलाने वाली टीएमसी का पश्चिम बंगाल में हश्र देखा जा सकता है। भाजपा महिलाओं को आगे लेकर आ रही है और उनको बराबरी का हक दे रही है। शीर्ष नेतृत्व को बधाई और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बहुत धन्यवाद देती हूं। हरियाणा में भाजपा का बहुत अच्छा संगठन है और हमारी कोशिश रहेगी कि इसे और मजबूत बनाया जाए।


उन्होंने कहा कि हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है, जहां पर महिलाएं नई शक्ति के तौर पर ऊभर रहीं हैं। पूरे हरियाणा में महिलाओं के लिए नई मिसाल कायम की जाएगी और महिलाओं को साथ लेकर काम करेंगे।
वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर अर्चना गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सीएम सैनी ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन व आपके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा। भाजपा की जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित की विचारधारा प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता तक नई ऊर्जा के साथ पहुंचेगी।आपके नेतृत्व में हरियाणा भाजपा मजबूती और जनविश्वास के साथ निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करे, यही मंगलकामना है।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

: सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

: महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

: हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

X