Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हरियाणा

मुख्यमंत्री सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर डा. अर्चना गुप्ता को लड्डू खिलाकर दी बधाई

Updated on Thursday, May 28, 2026 20:08 PM IST

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता को भाजपा हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है। डा. अर्चना गुप्ता के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर महिलाओं सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह है। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर डा. अर्चना गुप्ता ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सहित पूरे संगठन का दिल की गहराईयों से धन्यवाद किया और आभार जताया। डा. अर्चना गुप्ता के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए डा. अर्चना गुप्ता को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। पानीपत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर डा. अर्चना गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटियों और मातृशक्ति को आगे बढ़ाने के ंसकल्प को डा. अर्चना गुप्ता के प्रदेश अध्यक्ष बनने से नई मजबूती मिलेगी। संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने डा. अर्चना गुप्ता को लड्डू खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।


केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर डा. अर्चना गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन में डा. अर्चना गुप्ता का व्यापक संगठनात्मक अनुभव, समर्पित कार्यशैली एवं मजबूत नेतृत्व क्षमता निश्चित रूप से संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने डॉ. अर्चना गुप्ता जी को भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि डा. अर्चना गुप्ता के मार्गदर्शन में हरियाणा में भाजपा अंत्योदय एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी। उन्होंने डा. अर्चना गुप्ता को सफल एंव यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।


राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के बधाई देते हुए कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन नई ऊचाईयां प्राप्त करें और हरियाण में राष्ट्रवाद एवं जनसेवा की भावना और अधिक मजबूत हो। उन्होंने डा. अर्चना गुप्ता के सफल ऊर्जावान एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।
संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर डा. अर्चना गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में सगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि डा. अर्चना गुप्त के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन निरंतर प्रगति करते हुए जनविश्वास एवं संगठनात्मक मजबूती के नए आयाम स्थापित करे।


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व, अनुभव एवं संगठनात्मक क्षमता से पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान और संगठन का विस्तार नई गति प्राप्त करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर डा. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया सहित तमाम भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और मेहनत से सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी व संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगी।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

: सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

: महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

: हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

X