Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

पंजाब

जालंधर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 5 पिस्तौल सहित तीन गिरफ्तार

Updated on Friday, May 29, 2026 18:54 PM IST

चंडीगढ़/जालंधर : पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच .32 बोर पिस्तौल, 9 मैगजीन और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनजोत सिंह निवासी गांव ढेसियां, जिला गुरदासपुर; संदीप सिंह निवासी गांव जागोवाल, जिला गुरदासपुर और अमनदीप सिंह उर्फ अमन निवासी गांव भैणी पसवाल, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मॉड्यूल पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी में सक्रिय था। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पूरी तरह सफाया करने के लिए आगे की जांच जारी है।

पुलिस कमिश्नर (सीपी) धनप्रीत कौर ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध मनजोत सिंह को जालंधर बस स्टैंड के नजदीक से एक .32 बोर पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनजोत ने पूछताछ के दौरान इस मॉड्यूल में शामिल अपने दो साथियों — संदीप और अमनदीप — के बारे में जानकारी दी। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने गुरदासपुर के गांव भैणी पसवाल से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमनदीप के खुलासे के आधार पर पुलिस टीमों ने गुरदासपुर के गांव भैणी पसवाल स्थित धुस्सी बांध के पास छिपाकर रखी गई चार और .32 बोर पिस्तौल, आठ मैगजीन तथा 18 जिंदा कारतूस बरामद किए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगियां होने की संभावना है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 153 दिनांक 25/5/2026 को जालंधर कमिश्नरेट के थाना डिवीजन-6 में आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी)ए के तहत दर्ज की गई है।

 

Have something to say? Post your comment
पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा

: पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा

पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह

: पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह

पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें

: पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा

: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा

मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन

: मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन

पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

: पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

अमित शाह के पंजाब दौरे पर कुलतार सिंह संधवां ने उठाए सवाल, कांग्रेस ने भी घेरा

: अमित शाह के पंजाब दौरे पर कुलतार सिंह संधवां ने उठाए सवाल, कांग्रेस ने भी घेरा

'बहुत देर से झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपे मान सरकार', सुनील जाखड़ का पंजाब 'आप' पर तंज

: 'बहुत देर से झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपे मान सरकार', सुनील जाखड़ का पंजाब 'आप' पर तंज

पंजाब सरकार CBI को सौंपेगी झोटा हत्याकांड की जांच, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

: पंजाब सरकार CBI को सौंपेगी झोटा हत्याकांड की जांच, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र  लिखे, लेकिन भाजपा  की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता  नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा

: पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र  लिखे, लेकिन भाजपा  की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता  नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा

X