Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हरियाणा

'नीट' री-एग्जाम की सुरक्षा को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Updated on Friday, May 29, 2026 20:15 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने प्रदेश में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आगामी नीट-यूजी परीक्षा की सुरक्षा और नशामुक्त हरियाणा अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। डीजीपी अजय सिंघल ने अधिकारियों को राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप सतर्कता और योजनाबद्ध तरीके से काम करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 21 जून को होने वाली 'नीट' परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीजीपी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इस परीक्षा की तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। सभी परीक्षा केंद्रों का समय रहते निरीक्षण करने, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने और खुफिया तंत्र को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि पेपर लीक या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


बैठक में नशामुक्त हरियाणा अभियान को बड़े स्तर पर चलाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। एडीजीपी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) संजय कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार इस अभियान को लेकर बेहद गंभीर है। सभी थाना प्रभारियों को स्कूलों-कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के निर्देश दिए गए।


प्रदेश में जनजागरूकता अभियान तेज करने और नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला किया गया। डीजीपी ने नशा तस्करों की संपत्ति जब्त करने, नार्को डॉग्स का प्रभावी उपयोग करने और मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच के भी निर्देश दिए। संजय कुमार ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में 3062 अपराधियों के खिलाफ कमर्शियल क्वांटिटी के मामलों में कार्रवाई की गई है।


डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि जून माह में प्रदेश में एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) का गठन किया जाएगा। उन्होंने सभी जिलों को कानून व्यवस्था कंपनियों के प्रशिक्षण को मजबूत करने और किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। बैठक में डीजीपी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में वर्तमान में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन भविष्य की किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पुलिस बल को हमेशा तैयार और सतर्क रहना होगा।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

: सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

: महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

: हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

X