Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

उत्तर प्रदेश

यूपी में चलेगा महाजनसंपर्क अभियान, सीएम योगी ने दिए व्यापक जनभागीदारी के निर्देश

Updated on Saturday, May 30, 2026 14:09 PM IST

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश में 5 जून से 21 जून तक चलाए जाने वाले विकास, सेवा, सुशासन और जनकल्याण आधारित व्यापक जनसंपर्क अभियान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इसे जनभागीदारी का अभियान बनाया जाए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 10 किलोमीटर की ‘प्रगति पथ यात्रा’ निकाली जाएगी। जनप्रतिनिधि गांवों में रात्रि प्रवास करेंगे, चौपाल लगाएंगे और लोगों से संवाद करेंगे। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

इसके अलावा 8 से 14 जून तक जनसंपर्क अभियान, संवाद कार्यक्रम और पैदल मार्च आयोजित होंगे। 11 से 14 जून के बीच मीडिया संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि 14 से 16 जून के बीच प्रदेश के सभी विकास खंडों और नगरीय निकायों में जनकल्याण मेलों का आयोजन किया जाए। इन मेलों में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही आरोग्य मेले, पशु स्वास्थ्य मेले और अन्य जनहितकारी कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 और 17 जून को जिला स्तर पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किए जाएं, जिनमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी अपने अनुभव साझा करेंगे। युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जबकि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों, कृषि विशेषज्ञों और एफपीओ संगठनों के साथ विशेष गोष्ठियां होंगी। 18 और 19 जून को केंद्र सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा पर विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। वहीं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी 825 विकास खंडों और 700 से अधिक नगरीय निकायों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल उपलब्धियों के प्रचार तक सीमित न रहकर जनता से संवाद और विकसित भारत के संकल्प को जनआंदोलन बनाने का माध्यम बने।

 

Have something to say? Post your comment
रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

: रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

: फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

X