Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

उत्तर प्रदेश

पूर्वोत्तर रेलवे को मिली नई अमृत भारत, गोरखपुर से मुंबई-दिल्ली रूट पर चलेगी ट्रेन, जानें किराया

Updated on Sunday, May 31, 2026 13:25 PM IST

गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे अमृत भारत की दो रेक गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई रूट पर चलाएगी। गोरखपुर से वर्तमान में मुंबई के लिए छह ट्रेनें चलती हैं, लेकिन इसके बावजूद इसके यहां के लिए हमेशा मारामारी रहती है। अमृत भारत ट्रेन में कम किराए में यात्री मुंबई तक की यात्रा पूरी कर सकेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे को मिली नई अमृत भारत, गोरखपुर से मुंबई-दिल्ली रूट पर चलेगी ट्रेन, जानें किराया UP News: यूपी के पूर्वांचल और अवध क्षेत्र में रहने वालों के लिए खुशखबरी है। पूर्वोत्तर रेलवे को आवंटित अमृत भारत की दो रेक गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई रूट पर चलाई जाएगी। गोरखपुर से वर्तमान में मुंबई के लिए छह ट्रेनें चलती हैं, लेकिन इसके बावजूद इसके यहां के लिए हमेशा मारामारी रहती है। अमृत भारत ट्रेन में कम किराए में यात्री मुंबई तक की यात्रा पूरी कर सकेंगे।


प्रारंभिक प्रस्तावों के अनुसार मुंबई अमृत भारत के टाइम टेबल को लेकर तीन जोनल रेलवे जोर-शोर से लगी हुई हैं। संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह तक टाइम टेबल फाइनल हो जाएगा। फाइनल टाइम टेबल को बोर्ड में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिल जाने के बाद इसके चलने का रास्ता साफ हो जाएगा। बिहार से चलकर गोरखपुर के रास्ते अभी चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें लखनऊ के रास्ते आनंद विहार से दरभंगा के लिए एक अमृत भारत एक्सप्रेस है। भविष्य में रेलवे बोर्ड 26 और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पटरी पर उतारने जा रहा है। अफसरों के मुताबिक इनमें से तीन लखनऊ के रास्ते चलेंगी।

यात्रियों को ये सुविधाएं मिलेंगी
बिना एसी वाली अमृत भारत एक्सप्रेस आम यात्रियों के लिए डिजाइन की गई है। नई ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे। टॉक-बैक सिस्टम से यात्री आपात स्थिति में सीधे लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर से संपर्क कर सकेंगे। वैक्यूम बायो टॉयलेट, आरामदायक सीटों की सुविधा मिलेगी। 22 बोगियों वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में 1834 यात्री सफर कर सकेंगे। ये ट्रेनें 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी।


कितना होगा किराया
वर्तमान में गोरखपुर से दिल्ली रूट पर दो अमृत भारत ट्रेनें हैं। सुबह 5.35 मिनट पर गोरखपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली अमृत भारत ट्रेन का किराया 490 रुपये है। जबकि रात 11.25 पर आनंद विहार टर्मिनल तक जाने वाली ट्रेन का किराया 505 रुपये है। वहीं, नई ट्रेन का किराया भी इसी के आसपास रहने की उम्मीद है। इसके अलावा गोरखपुर से मुंबई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया 740 से लेकर 800 रुपये तक हो सकता है।

अगर दूसरी ट्रेनों की बात करें तो गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्निमल एक्सप्रेस (15018) के स्लीपर क्लास का किराया 735 रुपये, थर्ड एसी का 1885 रुपये, सेकंड एसी का 2700 और फर्स्ट एसी का 4545 रुपये है। स्पेशल ट्रेनों का किराया आमतौर पर सामान्य ट्रेनों की अपेक्षा महंगी होती है। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन 01080 के स्लीपर का टिकट 910, थर्ड एसी का 2255 और सेकंड एसी का 3120 रुपये है।

Have something to say? Post your comment
रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

: रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

: फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

X