Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

उत्तर प्रदेश

अंग्रेजों के जमाने का बना पुल टूट कर रामगंगा नहर में गिरा, सामने आई बड़ी लापरवाही

Updated on Sunday, May 31, 2026 13:34 PM IST

कानपुर: कानपुर में साढू-कुडनी मार्ग पर बरईगढ़ गांव के पास रामगंगा नहर पर अंग्रेजों के जमाने का बना पुल रविवार तड़के टूट कर नहर में गिर गया। गनीमत रही कि मौके पर कोई मौजूद नहीं था। बड़ा हादसा बच गया । ग्रामीणों का आरोप है कि नहर विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। अंग्रेजों के जमाने का बना पुल टूट कर रामगंगा नहर में गिरा, सामने आई बड़ी लापरवाही उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढू-कुडनी मार्ग पर बरईगढ़ गांव के पास रामगंगा नहर पर अंग्रेजों के जमाने का बना पुल रविवार तड़के टूट कर नहर में गिर गया। हादसे के दौरान मौके पर किसी की मौजूदगी न होने के कारण बड़ा हादसा बच गया । ग्रामीणों का आरोप है कि नहर विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। पुल कई दशक पुराना था और काफी जर्जर हो चुका था। इसकी रेलिंग सालों पहले टूट चुकी थी। जाहिर है यह चलने लायक नहीं रह गया था लेकिन फिर भी इस पर लोगों का आवागमन जारी था। हादसे के साथ ही नहर विभाग की लापरवाही भी सामने आ गई है।


बता दें कि रामगंगा नहर पर बने इस पुराने पुल के पास ही कुछ महीनों से नए पुल का निर्माण भी जारी है। लोगों का कहना है कि नए पुल के किनारे की कोठियों से लोहे का पाड़ अभी तक नहीं हटवाया गया था, जिससे वहां पर बहुत कूड़ा जमा हो गया है। नए पुल की सिर्फ बीच वाली कोठी से पानी निकलता है। निकास संकरा होने से बहाव तेज हो गया था। बीते दिनों नहर में पानी और छोड़ा गया तो बहाव और तेज हो गया। रविवार तड़के इसी दबाव में बगल में ही स्थित पुराने पुल की बीच की कोठियां टूटकर गिर पड़ी।


ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार को ही सीडीओ अभिनव जे जैन और नहर विभाग के अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण किया था। लेकिन, तब भी किसी का ध्यान नहीं गया। नए पुल से पानी की सुचारू निकासी न होने से करीब 20 दिन पहले नहर फट भी गई थी। लोगों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति को नजरअंदाज करते रहे। अगर समय से सफाई की गई होती तो पुल नहीं टूटता।

Have something to say? Post your comment
रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

: रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

: फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

X