Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित • वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

उत्तर प्रदेश

यूपी में बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, अस्पतालों में फैला जाल; हकीकत जान हैरान रह जाएंगे आप

Updated on Sunday, May 31, 2026 13:36 PM IST

बरेली: पुलिस का कहना है कि इस गिरोह का नेटवर्क काफी बड़ा है। अब तक यह सामने नहीं आया है कि पहले जो बच्चे बेचे गए हैं, वे चोरी किए गए हैं या फिर अपहरण। तह तक पहुंचने के लिए आरोपियों को रिमांड पर लेकर दोबारा पूछताछ की जाएगी। उनके मोबाइल की कॉल डिटेल, व्हाट्सएप की IPDR और बैंक स्टेटमेंट की जांच हो रही है। यूपी में बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, अस्पतालों में फैला जाल; हकीकत जान हैरान रह जाएंगे आप
उत्तर प्रदेश में बच्चों की खरीद-फरोख्त का बड़ा खुलासा हुआ है। इस गैंग का जाल अस्पतालों में फैला हुआ है। बरेली के आंवला के मनौना धाम से बच्चे के अपहरण के पूरे मामले का पुलिस ने पटाक्षेप करते हुए शनिवार को दो झोलाछाप और एक अन्य नर्स को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में अब तक कुल छह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और पुलिस ने मानव तस्करी की धारा भी बढ़ा दी है। गिरोह की सरगना नर्स है, जो बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में कार्यरत है। बाकी सभी आरोपियों की भूमिका बिक्री के लिए बच्चे उपलब्ध कराने की थी।


प्रेसवार्ता के दौरान एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि 24 मई को आंवला में मनौना धाम के सफाई कर्मचारी बदायूं में थाना उसैहत के गांव डढरिया असगुणा निवासी रमन के डेढ़ वर्षीय बेटे ऋषभ का अपहरण हो गया था। इस मामले में 26 मई को शाहजहांपुर में थाना गढ़िया रंगीन के गांव धौवेला करीमनगर निवासी योगेश उर्फ अमित और जलालाबाद के गांव मोहल्ला अशफाकनगर निवासी पवन को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दोनों ने लखीमपुर में थाना मैगलगंज के गांव सुहैला निवासी उत्तम बाजपेयी की डिमांड पर इस बच्चे का अपहरण किया था। शुक्रवार को उत्तम बाजपेयी को भी जेल भेज दिया। उत्तम से मिली जानकारी के आधार पर शनिवार को सीतापुर में थाना महोली के गांव उलदौली के झोलाछाप संजय कुमार विश्वास, लखीमपुर खीरी में मैगलगंज के गांव भगवतीपुर के झोलाछाप केशवराम उर्फ मंजेश और मीरगंज के गांव रसूलपुर की रहने वाली नर्स सीता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। झोलाछाप संजय मूलरूप से पश्चिम बंगाल के जिला नादिया थाना सिमोरली के 24 परगना का मूल निवासी है और महोली में अस्पताल संचालित करता है। केशवराम उर्फ मंजेश अपने गांव में क्लीनिक चलाता है और नर्स सीता मूलरूप से बदायूं में थाना दातागंज के गांव गाजीपुर की रहने वाली है, वह बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में 15 साल से नर्स का काम करती है।

सीता सरगना, उत्तम दलाल और बाकी सब बच्चा सप्लायर : आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि गिरोह की सरगना सीता है और उत्तम उस तक बच्चों को पहुंचाने वाला दलाल है। झोलाछाप संजय, केशवराम उर्फ मंजेश और योगेश व पवन डिमांड के अनुरूप बच्चों का इंतजाम कर उत्तम को उपलब्ध कराते थे। सीता पांच लाख रुपये में बच्चा बेचती थी। संजय और केशवराम ने दो नवजात बच्चे उत्तम को दिए थे, जो उसने सीता को सौंप दिए। सीता ने उन बच्चों को पांच-पांच लाख रुपये में बेचा। एक बच्चे के बदले उत्तम को 1.10 लाख और दूसरे के बदले 1.20 लाख मिले।

मोबाइल में कई बच्चों के फोटो समेत तमाम सबूत मिले
आरोपियों के मोबाइल की जांच मानव तस्करी के तमाम साक्ष्य मिले हैं। सीता के मोबाइल में कई बच्चों के फोटो मिले हैं। योगेश ने आंवला से अपहृत ऋषभ का फोटो उत्तम को भेजा और उसने केशवराम को भेजा था। यह भी सामने आया कि चार महीने में सीता और उत्तम के बीच 215 बार मोबाइल पर बातचीत हुई है। इसके अलावा सीता और उत्तम के बीच अकाउंट के जरिये लेनदेन हुआ है। इन सभी चीजों को विवेचना में शामिल करके मुकदमे में मानव तस्करी की धारा बढ़ा दी है।

 

Have something to say? Post your comment
फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

: फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

X