Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हरियाणा

हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा से बोले सीएम- ईमानदारी और सादगी से जनसेवा की नई पारी लिखें

Updated on Sunday, May 31, 2026 21:34 PM IST

सिरसा : हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रोहताश जांगड़ा ने चंडीगढ़ स्थित संत कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके साथ बलवान जांगड़ा, परिवारजन तथा समर्थक भी मौजूद रहे। इसके अलावा जांगड़ा ने अंबाला में कैबिनेट मंत्री अनिल विज से भी मुलाकात की है और तमाम नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को पंचकुला स्थित बोर्ड कार्यालय में चेयरमैन का कार्यभार ग्रहण करेंगे।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चेयरमैन रोहताश जांगड़ा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी ईमानदार छवि, सादगीपूर्ण जीवनशैली और जनसेवा के अनुभव के बल पर श्रमिक वर्ग के हितों की रक्षा करते हुए जनकल्याण की नई पारी लिखें।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रोहताश जांगड़ा हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन के रूप में पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करेंगे तथा श्रमिकों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करेंगे।
उल्लेखनीय हैं कि रोहताश जांगड़ा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सिरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रह चुके जांगड़ा की पहचान जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेता के रूप में है। गांव-ढाणियों से लेकर शहरों तक संगठन विस्तार, जनसंपर्क और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।
श्रमिकों और मजदूर वर्ग से उनका विशेष जुड़ाव माना जाता है। विभिन्न सामाजिक अभियानों और जनकल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से वे लंबे समय से श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी नियुक्ति को श्रमिक वर्ग की मजबूत आवाज के रूप में देखा जा रहा है। मुलाकात के दौरान रोहताश जांगड़ा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व और सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड के माध्यम से मजदूरों, श्रमिकों और उनके परिवारों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।


सिरसा में लंबे समय बाद जिम्मेदारीः
सिरसा जिले में रोहताश जांगड़ा की नियुक्ति को बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह संगठन के प्रति वर्षों की निष्ठा, समर्पण और मेहनत का सम्मान है। उनकी नियुक्ति के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार बीजेपी द्वारा जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने की नीति के तहत जांगड़ा की नियुक्ति महत्वपूर्ण है। इससे न केवल श्रमिक वर्ग का प्रतिनिधित्व मजबूत होगा बल्कि सिरसा क्षेत्र में भाजपा संगठन को भी नई ऊर्जा मिलेगी।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद समर्थकों ने रोहताश जांगड़ा का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड श्रमिकों के हित में प्रभावी और जनहितकारी निर्णय लेगा तथा श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

: सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

: महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

: हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

X