Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित • वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में कारोबारी की पत्नी का मर्डर; गला रेतकर मार डाला, कुंडल खींचने के दौरान दोनों कान फाड़े

Updated on Tuesday, June 02, 2026 13:34 PM IST

सहारनपुर के कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के कस्बा अंबेहटा में सोमवार को दिनदहाड़े दिलदहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट के दौरान व्यापारी की पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बदमाश घर में रखे नगदी, जेवरात और मृतका के कानों से कुंडल और अंगूठी भी ले गए। कुंडल खींचने के दौरान बदमाशों ने महिला के दोनों कान फाड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। पुलिस के अनुसार कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला झावरी निवासी संजय मित्तल मुख्य बाजार में कॉस्मेटिक का कारोबार करते हैं। सोमवार को वह दुकान पर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी 58 वर्षीय पूनम मित्तल अकेली थीं। दोपहर करीब सवा दो बजे व्यापारी ने अपने नौकर को घर खाना लेने भेजा। उस समय तक सब कुछ सामान्य था।


लूट का विरोध करने पर कारोबारी की पत्नी की हत्या
करीब सवा तीन बजे पूनम मित्तल ने अपनी भाभी कौशल निवासी शामली से फोन पर बातचीत की थी। इसके कुछ देर बाद बदमाश घर में घुस आए। आशंका है कि बदमाशों ने पहले घर में रखी अलमारियों, संदूक और लॉकर को खंगाला। इसी दौरान पूनम मित्तल ने विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाशों ने घर में जमकर लूटपाट की। अलमारियों में रखी नगदी और जेवरात समेटने के साथ मृतका के कुंडल और हाथ की अंगूठी भी उतार ली। बदमाशों ने महिला के कुंडल खींचे तो उनके दोनों कान फट गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।


सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही कोतवाली नकुड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिनदहाड़े हुई वारदात के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। पुलिस-प्रशासन से जल्द से जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी तथा घटना के खुलासे की मांग की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की तलाश में जुटी है।


व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने साफ कहा कि यदि पुलिस जल्द हत्यारों तक नहीं पहुंची तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। व्यापारियों का कहना था कि कस्बे में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने चौकी प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग उठाई। लोगों का आरोप था कि क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता कम होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।


कई थानों की फोर्स ने संभाला मोर्चा
हत्या की सूचना के बाद नकुड़, गंगोह, रामपुर मनिहारान, सरसावा और तीतरों थाना क्षेत्रों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। देर शाम तक क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं व्यापारियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की।


नहीं उठाया फोन तो हुई अनहोनी की आशंका
शाम करीब चार बजे संजय मित्तल ने पत्नी को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इससे उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। वह तत्काल दुकान से घर पहुंचे। घर के अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। बेड पर पत्नी का शव पड़ा था और गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे। यह दृश्य देखकर संजय मित्तल बेहोश हो गए। इस बीच आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

Have something to say? Post your comment
फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

: फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

X