Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित • वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

उत्तर प्रदेश

अयोध्या, काशी, मथुरा में बसने की मुराद होगी पूरी, धार्मिक शहरों के लिए सीएम योगी की खास योजना

Updated on Tuesday, June 02, 2026 13:38 PM IST

यूपी मे अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज जैसे धार्मिक शहरों में बसने की मुराद रखने वालों के लिए शानदार खबर है। यूपी की योगी सरकार इन शहरों के लिए आवासीय योजनाएं लांच करने जा रही है। राज्य सरकार धार्मिक शहरों में श्रद्धालुओं की संख्या और घर लेने की बढ़ती चाहत को देखकर आवासीय ही नहीं व्यावसायिक योजनाएं भी जल्द लांच कराने जा रही है। विकास प्राधिकरणों को इसके लिए जरूरत के आधार पर भूमि लेने के लिए पैसे दिए जाएंगे। अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट और मथुरा में भूमि लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रयागराज से प्रस्ताव आ चुका है और शासन स्तर पर इसका परीक्षण चल रहा है।


अपार्टमेंट की बेहतर सुविधाएं
धार्मिक शहरों में पिछले कुछ सालों में श्रद्धालुओं के आने की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। वाराणसी-अयोध्या में तो रिकॉर्ड तोड़ लोग आ रहे हैं। इन शहरों में मकान लेने वालों की चाहत भी काफी तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही व्यावसायिक गतिविधियों में इजाफा हुआ है। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग इसीलिए चाहता है कि इन शहरों में आवासीय योजनाओं के साथ ही व्यावसायिक योजनाएं लाई जाएं। आवासीय योजनाएं लाने के लिए विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना में भूमि लेने के लिए पैसे दिए जाएंगे।


इसके साथ ही विकास प्राधिकरणों से कहा गया है कि वे व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए माल, होटल और गेस्ट हाउस बनाने के लिए भूमि आरक्षित करें। आवास विभाग ने विकास प्राधिकरण और परिषद से भूमि लेने के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है। किसानों से समझौते के आधार पर भूमि ली जाएगी। किसानों से बातचीत के आधार पर प्रस्ताव उपलब्ध कराते हुए शासन को भेजने को कहा गया है। अभी जितनी भूमि ली गई है, उसे जरूरत के आधार पर कम माना गया है।


प्रयागराज प्रस्ताव आना बाकी
आवास विभाग शहरों के पुराने भवनों को तोड़ कर उसके स्थान पर नए भवन बनाने की नीति के आधार पर भी विकास प्राधिकरणों को काम करने का कहा है। पुराने और ऐतिहासिक भवनों को जरूरत के आधार पर सुधारीकरण कराया जाएगा। इन्हें आधुनिक बनाने के लिए उसे तोड़कर बनाने या फिर संरक्षित करने की भी सुविधा दी गई है। शासन का मानना है कि धार्मिक और पर्यटक स्थल वाले शहरों को और अधिक सुंदर बनाने की जरूरत है।


कहां कितनी ली गई भूमि
पुराने भवन संरक्षित करने की भी योजना
शहर भूमि हेक्टेयर में

अयोध्या 34.39

वाराणसी 126

चित्रकूट 5.44

मथुरा 111.51

 

Have something to say? Post your comment
फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

: फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

X