Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

पंजाब

केवल सिंह ढिल्लों ने संभाला पंजाब भाजपा अध्यक्ष का पदभार, नेताओं ने कहा- '2027 होगा गेम चेंजर'

Updated on Wednesday, June 03, 2026 20:17 PM IST

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बुधवार को औपचारिक रूप से पदभार संभाला। सिख समुदाय से आने वाले केवल सिंह ढिल्लों को 28 मई को पंजाब भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। केवल सिंह ढिल्लों के पदभार संभालने पर पंजाब भाजपा के अनेक नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, "आज भाजपा और पंजाब के लिए बहुत खुशी का मौका है। पार्टी ने यह जिम्मेदारी सौंपी है और चूंकि राज्य अध्यक्ष के तौर पर सेवा दे रहे जाखड़ साहब का कार्यकाल पूरा हो चुका है, इसलिए मालवा क्षेत्र से आने वाले सरदार केवल सिंह ढिल्लों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।" रवनीत सिंह बिट्टू ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव में कुछ महीने बाकी हैं। केवल सिंह ढिल्लों और हम सभी नेताओं ने चुनावों को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। हमें पंजाब में डबल इंजन की सरकार लानी है और अपने प्रदेश को खुशहाल बनाना है।"


केवल सिंह ढिल्लों के पंजाब भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है। पंजाब में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद और समर्थन दिया है। 2027 एक गेम-चेंजर साबित होगा।


तरुण चुघ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "पंजाब के हर गांव से आवाजें उठ रही हैं, जो कह रही हैं, 'बाय-बाय भगवंत मान।' लोग इस विदाई के लिए तैयार हैं और अब बस छह महीने ही बाकी हैं।"
पंजाबी अभिनेता और भाजपा नेता हॉबी धालीवाल ने कहा, "यह खुशी की बात है। पंजाब में भाजपा अध्यक्ष का चुनाव एक तय प्रक्रिया के तहत हुआ है। वरिष्ठ नेतृत्व ने उनके नाम की घोषणा की है। हम सभी खुश हैं और पूरा नेतृत्व एकजुट है।"


पार्टी सांसद सतनाम संधू और विक्रमजीत साहनी ने भी केवल ढिल्लों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होकर नए नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन जताया। सतनाम संधू ने कहा, "केवल सिंह ढिल्लों ने आज अपना चार्ज लिया है। इससे एक नई ऊर्जा पंजाब में देखने को मिल रही है। प्रदेशभर से कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय आए हैं। सभी में एक अलग उत्साह है। पंजाब का हर युवा-किसान और वर्ग भाजपा को राज्य में एक उम्मीद के तौर पर देख रहा है।"
विक्रमजीत साहनी ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों पंजाब भाजपा के अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने कहा, "पंजाब की पहचान शूरवीरों, गुरुओं और संतों से होती थी, लेकिन आज पंजाब नशे की धरती बन चुका है। आज पंजाब पिछड़ चुका है। पंजाब को फिर से 'रंगला पंजाब' बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार बहुत जरूरी है।"

Have something to say? Post your comment
पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा

: पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा

पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह

: पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह

पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें

: पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा

: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा

मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन

: मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन

पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

: पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

अमित शाह के पंजाब दौरे पर कुलतार सिंह संधवां ने उठाए सवाल, कांग्रेस ने भी घेरा

: अमित शाह के पंजाब दौरे पर कुलतार सिंह संधवां ने उठाए सवाल, कांग्रेस ने भी घेरा

'बहुत देर से झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपे मान सरकार', सुनील जाखड़ का पंजाब 'आप' पर तंज

: 'बहुत देर से झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपे मान सरकार', सुनील जाखड़ का पंजाब 'आप' पर तंज

पंजाब सरकार CBI को सौंपेगी झोटा हत्याकांड की जांच, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

: पंजाब सरकार CBI को सौंपेगी झोटा हत्याकांड की जांच, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र  लिखे, लेकिन भाजपा  की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता  नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा

: पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र  लिखे, लेकिन भाजपा  की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता  नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा

X