Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हरियाणा

भाजपा सरकार की महंगाई ने किसानों और आम जनता की कमर तोड़ी: कुमारी सैलजा

Updated on Wednesday, June 03, 2026 20:35 PM IST

चंडीगढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर लगातार महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। सरकार ने एक ओर किसानों की आय दोगुनी करने के वादे किए थे, लेकिन आज स्थिति यह है कि खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है और किसान आर्थिक संकट से जूझने को मजबूर हैं। कुमारी सैैलजा ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने पहले ही आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में वृद्धि से छोटे व्यापारियों, होटल एवं रेस्तरां संचालकों तथा अन्य सेवा क्षेत्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। इसका सीधा असर वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर दिखाई दे रहा है, जिससे महंगाई लगातार बढ़ रही है। सांसद ने कहा कि अब खाद और उर्वरकों की कीमतों में भारी वृद्धि ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। विभिन्न प्रकार के एनपीके उर्वरकों तथा पोटाश के दामों में सैकड़ों रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी हुई है। इससे खेती की लागत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और किसान के लिए फसल उत्पादन पहले से कहीं अधिक महंगा हो गया है। खेती में पहले ही डीजल, बिजली, बीज, कीटनाशक और मजदूरी की लागत बढ़ चुकी है, ऐसे में खाद की कीमतों में बढ़ोतरी किसानों पर दोहरी मार साबित हो रही है।


कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसान है। यदि खेती लाभकारी नहीं रहेगी तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था कमजोर होगी और इसका असर पूरे देश पर पड़ेगा। इसलिए केंद्र सरकार को किसानों को राहत देने के लिए उर्वरकों की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण, पर्याप्त सब्सिडी तथा कृषि लागत कम करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस लगातार किसानों, मजदूरों और आम जनता के हितों की आवाज उठाती रही है और आगे भी बढ़ती महंगाई तथा कृषि संकट के मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी। सरकार को केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित रहने के बजाय जमीनी स्तर पर ऐसे निर्णय लेने चाहिए जिनसे किसानों और आम नागरिकों को वास्तविक राहत मिल सके।


उत्तराखंड दौरे की तैयारियों में जुटीं कुमारी सैलजा
सिरसा से सांसद एवं उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी पिछले तीन दिनों से उत्तराखंड में हैं। वह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के 04 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे एवं जनसभा की तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रही हैं। सांसद ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर चलाकर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जनसभा को सफल एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

: सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

: महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

: हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

X