Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

उत्तर प्रदेश

यूपी में जमात को लेकर अलर्ट, लोगों का 24 घंटे में वेरिफिकेशन करेगी पुलिस और खुफिया टीम

Updated on Thursday, June 04, 2026 12:00 PM IST

जमात को लेकर उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। जमात में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों, बाहरी संदिग्ध लोगों की आवाजाही, कट्टरपंथी विचारधारा का प्रसार और आतंकी कनेक्शन को लेकर यह अलर्ट जारी हुआ है। किसी भी जिले में गैर परंपरागत जमात को तुरंत बंद कराने का आदेश है। साथ ही पूर्व से होती आई जमात में आयोजक से लेकर इसमें शामिल होने वाले लोगों का 24 घंटे में सत्यापन कराने का आदेश भी दिया है।


हर जिले में पुलिस, एलआईयू और इंटेलिजेंस टीम को कार्रवाई के लिए लगाया है। जमात में आने वाले गैर राज्यों और गैर जिलों के लोगों का रिकार्ड लेकर संबंधित थानों से तुरंत सत्यापन कराया जाएगा। कोई संदिग्ध गतिविधि मिलने पर मुकदमे का आदेश दिया गया है।


जमात को लेकर प्रदेशभर में अलर्ट जारी, 24 घंटे में होगा सत्यापन
एडीजी मेरठ जोन, भानु भास्कर ने कहा कि जमात का पूर्व में टेरर मॉड्यूल सामने आ चुका है। जमात की आड़ में आतंकी गतिविधियों का खुलासा भी हो चुकी है। सुरक्षा के मद्देनजर सख्ती बढ़ाई गई है। किसी भी गैर परंपरागत जमात को नहीं होने दिया जाएगा। आयोजन के लिए अनुमति लेनी होगी, साथ ही जमात में आने वाले लोगों की पूरी सूचना संबंधित थानों को पहले से देनी होगी और इसका सत्यापन तुरंत कराया जाएगा।


जमात की आड़ में आतंकी साजिश
फरीदाबाद-दिल्ली में डॉक्टर मॉड्यूल का खुलासा पिछले साल हुआ था। जिसमें डॉ. अदील, डॉ. शाहीन, मौलाना इरफान, डॉ. उमर समेत कई के नाम सामने आए थे। खुफिया एजेंसियों ने कई डॉक्टर को गिरफ्तार किया था, जिनका संबंध आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद और बाकी आतंकी संगठन से था। एनआईए और बाकी एजेंसी ने खुलासा किया था कि डॉक्टरों, मौलवियों और कई पेशेवर ने मिलकर नेटवर्क खड़ा किया था, जिसे टीएटीपी नाम दिया था। इस मॉड्यूल के लिए नए युवकों की भर्ती के लिए जमात का इस्तेमाल किया जाता था। यहां पर धार्मिक कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार कर लोगों को बरगलाने का खुलासा हुआ था। इसलिए भी तब्लीगी जमात पर सख्ती बढ़ी है।


अपराधी भी लेते हैं पनाह
यूपी में कई जगहों पर अपराधी वारदात करने के बाद पुलिस से बचने के लिए जमात में पनाह ले लेते हैं। इस दौरान न तो बदमाशों का सुराग लगता है और जमात में शामिल होने वालों का रिकार्ड भी पूरी तरह से दर्ज नहीं किया जाता। इसलिए कानून व्यवस्था को खतरा पैदा होता है। इसलिए भी सत्यापन का आदेश दिया गया है। वहीं, सभी जिलों को यह भी आदेश दिया है कि बिना अनुमति के कहीं भी कोई जमात किसी हाल में न होने पाए।


टेरर मॉड्यूल और फंडिंग का खुलासा
एनआईए ने कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर में कुछ संगठन के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान भी टेरर फंडिंग का खुलासा हुआ था। ये भी खुलासा हुआ कि जमात के दौरान भी टेरर फंडिंग जुटाई जा रही है। इसलिए भी खुफिया एजेंसियां और इंटेलिजेंस टीम अलर्ट मोड पर हैं।

 

Have something to say? Post your comment
फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

: फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

X