Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

उत्तर प्रदेश

यूपी भाजपा की नई टीम के लिए सीएम योगी से मिले पंकज-धर्मपाल, कोर कमेटियों का दायरा बढ़ा

Updated on Thursday, June 04, 2026 12:22 PM IST

भाजपा की नई प्रदेश टीम को लेकर मंथन अब भी जारी है। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा है। अंतिम सूची पर मुहर का इंतजार हो रहा है। कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बुधवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात को नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन सहित आगामी कार्यक्रम-अभियानों और जिलों की कोर कमेटी को लेकर खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें चुनावी तैयारियों से जुड़े विषयों के साथ ही मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पांच जून से शुरू हो रहे अभियान को लेकर चर्चा होने की खबर है। भाजपा पांच से लेकर 21 जून यानी योग दिवस तक कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसे लेकर मंत्रियों को भी खास निर्देश दिए गए हैं।


दरअसल कुछ बिंदुओं पर गतिरोध के चलते यूपी भाजपा की नई टीम की घोषणा अभी तक नहीं हो पाई है। इसके लिए लखनऊ से दिल्ली तक बीते एक पखवारे से अधिक समय से मेराथन मंथन का सिलसिला चल रहा है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े आदि नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री संगठन कई दिन से दिल्ली में ही थी। महामंत्री संगठन मंगलवार को और प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को लखनऊ पहुंचे। शाम को दोनों ने मुख्यमंत्री से उनके पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की।


कमेटी में 2022-24 के प्रत्याशी भी किए शामिल
सरकार और संगठन के मंथन के आधार पर जिलों में बनीं पार्टी की कोर कमेटियों का प्रारूप भी बदल दिया गया है। अभी प्रभारी मंत्रियों के साथ होने वाली कोर कमेटियों की बैठक में जिलाध्यक्ष और जनप्रतिनिधि ही शामिल होते थे। इस संबंध में पूर्व में जारी आदेश को संशोधित करते हुए इसका दायरा भी बुधवार को बढ़ा दिया गया। अब कोर कमेटी की बैठकों में जिलाध्यक्ष के साथ ही जिला महामंत्री, प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।


इसके अलावा निर्वतमान जिलाध्यक्षों और 2022 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे पार्टी नेताओं को भी कोर कमेटी का हिस्सा बनाया गया है। बता दें कि योगी सरकार ने आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को मंत्रियों के प्रभार क्षेत्र में फेरबदल और कोर कमेटी का दायरा बढ़ाने के दो महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। नए बनाए गए मंत्रियों को भी अलग अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्रियों को गांवों में रात्रि विश्राम और लोगों से संवाद का निर्देश दिया गया है।

 

Have something to say? Post your comment
फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

: फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

X