Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हरियाणा

हरियाणा के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति सरकार के शिक्षा मॉडल की पोल खोलती है : कुमारी सैलजा

Updated on Thursday, June 04, 2026 21:05 PM IST

चंडीगढ़ : सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा के सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की गंभीर कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल विपरीत है। कुमारी सैलजा ने कहा कि हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के हजारों सरकारी विद्यालयों में शौचालय, बाउंड्री वॉल, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं तथा अन्य मूलभूत संसाधनों का अभाव है। रिपोर्ट में सामने आया है कि प्रदेश के 2,064 विद्यालयों में शौचालय मरम्मत योग्य स्थिति में हैं, 2,220 विद्यालयों की बाउंड्री वॉल जर्जर है तथा हजारों विद्यालयों में छात्राओं और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।


सांसद ने कहा कि सरकार हर मंच से ई-लाइब्रेरी, स्मार्ट बोर्ड, डिजिटल शिक्षा और कंप्यूटर एजुकेशन के दावे करती है, लेकिन जब विद्यालयों में बच्चों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ शौचालय तक उपलब्ध नहीं हैं, तब ऐसे दावे केवल प्रचार तक सीमित दिखाई देते हैं। विशेष रूप से छात्राओं के लिए शौचालयों की कमी अत्यंत चिंताजनक विषय है, क्योंकि इससे उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होते हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि शिक्षा केवल तकनीकी उपकरणों की उपलब्धता का नाम नहीं है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सबसे पहले विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं का होना आवश्यक है। यदि बच्चों को सुरक्षित वातावरण, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और चारदीवारी जैसी मूलभूत सुविधाएं ही उपलब्ध नहीं होंगी, तो शिक्षा के स्तर में सुधार की कल्पना नहीं की जा सकती। कुमारी सैलजा ने कहा कि यह रिपोर्ट स्पष्ट संकेत देती है कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सब कुछ ठीक नहीं है। सरकार को विज्ञापनों और दावों से बाहर निकलकर जमीनी हकीकत को स्वीकार करना चाहिए तथा विद्यालयों की आधारभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना चाहिए।


कुमारी सैलजा ने मांग की कि प्रदेश सरकार सभी सरकारी विद्यालयों की व्यापक समीक्षा कर तत्काल प्रभाव से शौचालयों, बाउंड्री वॉल, दिव्यांग सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करे ताकि नए शैक्षणिक सत्र से पहले विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

: सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

: महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

: हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

X