Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

उत्तर प्रदेश

तेज आंधी और बारिश से नोएडा में व्यापक नुकसान, करीब 400 पेड़ गिरे, युद्धस्तर पर राहत कार्य

Updated on Friday, June 05, 2026 09:06 AM IST

नोएडा : गुरुवार को नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में आई तेज़ आंधी, तूफान और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम के कारण शहर के विभिन्न सेक्टरों में बड़े पैमाने पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार तेज हवाओं और बारिश के चलते नोएडा में लगभग 400 पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। नोएडा प्राधिकरण ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राधिकरण की विभिन्न टीमें शहर के अलग-अलग सेक्टरों में पहुंचकर सड़कों पर गिरे पेड़ों और टूटी हुई शाखाओं को हटाने का कार्य कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार सभी सेक्टरों का निरीक्षण किया जा रहा है और जहां भी पेड़, शाखाएं या अन्य अवरोध पाए जा रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हटाया जा रहा है। प्राधिकरण ने बताया कि राहत एवं सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी है और प्रयास किया जा रहा है कि रात तक शहर की सभी प्रमुख सड़कों और आवासीय क्षेत्रों से गिरे हुए पेड़ों तथा शाखाओं को पूरी तरह हटाकर यातायात और सामान्य गतिविधियों को सुचारू बनाया जा सके।


इसके अलावा अन्य संबंधित विभागों को भी अलर्ट पर रखा गया है, जो स्वच्छता, जल निकासी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं। तेज़ हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली के तारों और खंभों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। ऐसे में प्रशासन ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे टूटे हुए पेड़ों, लटकती शाखाओं और बिजली के तारों के पास जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना संबंधित विभागों को दें।


नोएडा प्राधिकरण ने नागरिकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा है कि शहर को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन और आम जनता का संयुक्त प्रयास आवश्यक है। मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों तक बदलते मौसम की संभावना जताई गई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Have something to say? Post your comment
फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

: फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

X