Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हरियाणा

मानसून से पहले नगर निगम पंचकूला ने शुरू किया सड़क गलियों का सफाई अभियान

Updated on Friday, June 05, 2026 19:04 PM IST

 

पंचकूला : आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए नगर निगम पंचकूला ने शहरभर में सड़क गलियों की व्यापक सफाई का विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान का उद्देश्य वर्षा जल की सुचारू निकासी सुनिश्चित करना तथा जलभराव की समस्या को रोकना है।

नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार के निर्देशानुसार सभी जूनियर इंजीनियरों को अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क गलियों की सफाई निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है। सभी अधिकारियों को 15 जून 2026 तक अपने क्षेत्र की सड़क गलियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

अभियान की प्रभावी निगरानी हेतु संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रतिदिन साफ की गई सड़क गलियों की संख्या की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रत्येक कार्य की जियो-टैग्ड ‘पहले एवं बाद’ की फोटो अपलोड करना अनिवार्य किया गया है, ताकि कार्य की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

नगर निगम आयुक्त ने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत प्रदान करना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी फील्ड अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से अभियान की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा की नगर निगम पंचकूला शहर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं जलभराव-मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे सड़क गलियों में कूड़ा-कचरा न डालें, ताकि वर्षा जल निकासी व्यवस्था सुचारू रूप से कार्य कर सके।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

: सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

: महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

: हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

X