Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी दौरे पर पंकज चौधरी, BJP ने बनाया PDA फॉर्मूले की काट का माइक्रो प्लान

Updated on Sunday, June 07, 2026 13:15 PM IST

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने जा रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे। पंकज चौधरी रविवार से जिलों के दौरे शुरू करने जा रहे हैं। वे इसकी शुरुआत कानपुर से करेंगे। कानपुर देहात, जालौन सहित बुंदेलखंड के अन्य जिलों में भी जाएंगे। उत्तर प्रदेश में चुनाव ज्यों-ज्यों करीब आ रहे हैं त्यों-त्यों सपा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर संगठनात्मक समीकरण बिठा रही है। वहीं भाजपा ने इसकी काट के तौर गैर-यादव ओबीसी और दूसरे समुदायों पर फोकस करना शुरू कर दिया है। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के यूपी दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।


पंकज चौधरी, 7 से 9 जून तक कानपुर नगर, देहात, जालौन, झांसी ललितपुर और औरैया जिलों में संगठनात्मक बैठकें करेंगे। क्षेत्र और प्रदेश कमेटी के गठन से पहले वरिष्ठों और अपनों संग बैठक कर कमेटी में समायोजित होने के प्रस्तावित नामों पर उनके कद की टोह लेंगे। यूपी मिशन-2027 को फतह करने में संगठन की अहम भूमिका होगी। इसी के मद्देनजर एक-एक नाम को शामिल किए जाने से पहले कई स्तरों पर परख की जा रही है। हाल में हुए योगी मंत्रिमंडल विस्तार को भी कई समीकरणों के दुरुस्तीकरण के साथ ही सपा के पीडीए अभियान के मुकाबले के तौर पर भी देखा गया था। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, कैलाश सिंह राजपूत, हंसराज विश्वकर्मा और कृष्णा पासवान को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को ओबीसी और एससी प्रतिनिधित्व पर बीजेपी के लगातार जोर के रूप में देखा गया।


लोकसभा चुनाव में सपा के लिए फायदेमंद साबित हुआ था पीडीए फॉर्मूला
बता दें कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पीडीए फॉर्मूला समाजवादी पार्टी के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ था। उस चुनाव में सपा ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 37 लोकसभा सीटें जीत ली थीं। इनमें से 25 सांसद ओबीसी समुदायों से आते हैं। उस चुनाव में सपा ने सिर्फ 5 यादव प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। सपा के नेतृत्व वाले I.N.D.I.A गठबंधन ने प्रदेश में कुल 43 सीटें जीत ली थीं। सपा ने अयोध्या (फैजाबाद) की सीट भी जीत ली थी जिसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जाता है। लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी लगातार दावे कर रही है कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पीडीए फॉर्मूले के बूते भाजपा से मुकाबला करेगी। सपा के इन दावों में कितना दम है इसका पता तो चुनाव परिणामों से ही चल सकेगा लेकिन यह जरूर है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों ने यूपी की राजनीति में जातिगत समीकरणों और गठबंधनों के महत्व को एक बार फिर रेखांकित किया है।


बीजेपी की क्या है रणनीति
एक तरफ जब समाजवादी पार्टी लगातार पीडीए के फॉर्मूले को आजमाने की तैयारी कर रही है वहीं भाजपा और उसके सहयोगी दल गैर यादव ओबीसी और गैर जाटव दलितों की ओर देख रहे हैं। जानकारों का कहना है कि समाजवादी पार्टी जहां अलग-अलग हितों वाले कई सामाजिक समूहों के एकजुट करने की कोशिश कर रही है तो वहीं भाजपा की रणनीति जाति समूहों की बजाए हिंदू वोटरों को एकजुट करने की है। हालांकि ऐसा करते रहने के साथ ही भाजपा भी अलग-अलग जाति समूहों का प्रतिनिधित्व करने वाले चेहरों को संगठन से सरकार तक तरजीह देते हुए अपने समीकरणों को दुरुस्त करने में जुटी है।

 

एनकाउंटर, पूर्व सांसद को धमकी देने वाले और रेप आरोपी को लगी गोली
आज कानपुर में रहेंगे पंकज चौधरी
भााजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज से यूपी दौरे की शुरुआत कर रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को वह बर्रा कानपुर नगर में कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के यहां बड़े भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने जाएंगे। गांधी नगर अकबरपुर, कानपुर देहात में प्रबुद्धजनों से भेंट करेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

: फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

X