Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हरियाणा

राष्ट्र निर्माण में विधानमंडलों की भूमिका पर मंथन करेगा सीपीए का नॉर्थ जोन सम्मेलन

Updated on Sunday, June 07, 2026 19:41 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा के तत्वावधान में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ इंडिया रीजन के जोन-2 का सम्मेलन 8 से 10 जून तक चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्धाटन सोमवार को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। इस अवसर पर राज्य सभा के उप-सभा पति हरिवंश, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, देश के 15 विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी, उप-पीठासीन अधिकारी, विधायक भाग लेंगे।


उद्घाटन सत्र के दौरान हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण स्वागत संबोधन करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा के इतिहास पर एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्य सभा के उप-सभापति हरिवंश तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद टैगोर थिएटर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संविधान और सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की जाएगी। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।


सम्मेलन के दूसरे दिन 9 जून को तीन प्रमुख सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों का मुख्य विषय ‘विकसित भारत-2047 के लक्ष्य एवं भविष्य की चुनौतियों को साकार करने में जागरूक समाज और जनप्रतिनिधियों की भूमिका’ रहेगा। इस विषय पर विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधि, संसदीय विशेषज्ञ और नीति निर्माता अपने विचार सांझा करेंगे।


सम्मेलन के दौरान ‘कृत्रिम बुद्विमता एवं मानवाधिकार; विधायी निकायों के समक्ष चुनौतियां’ विषय पर भी विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (हिपा) के महानिदेशक मनोज यादव इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। यह सत्र तकनीकी प्रगति और लोकतांत्रिक संस्थाओं के समक्ष उभरती चुनौतियों पर महत्वपूर्ण विमर्श का मंच बनेगा।
सम्मेलन के समापन सत्र में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्य सभा के उप-सभापति हरिवंश, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, उपाध्यक्षर डॉ. कृष्ण लाल मिड्‌ढा सहित अन्य वक्ता प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, विधायी प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने तथा विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में विधानमंडलों की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों के सम्मान में कई औपचारिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

: सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

: महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

: हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

X