Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हरियाणा

सीपीए सम्मेलन में पहुंचे देशभर के दिग्गज, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने किया सम्मान

Updated on Monday, June 08, 2026 21:17 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा के लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में द्वितीय कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) इंडिया रीजन ज़ोन-II नॉर्थ ज़ोन कॉन्फ्रेंस में शामिल होने देशभर से आए पीठासीन अधिकारियों एवं विशिष्ट प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। हरियाणा विधानसभा द्वारा 8 से 10 जून, 2026 तक चंडीगढ़ में आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के प्रमुख संसदीय नेता, विधायक एवं विधानमंडलों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य संसदीय सहयोग को सुदृढ़ करना, विधायी एवं संसदीय कार्यप्रणाली से जुड़ी श्रेष्ठ परंपराओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना तथा शासन एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विमर्श को प्रोत्साहित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के संकल्प के अनुरूप सभी प्रतिनिधियों लोक भवन तक इलेक्ट्रिक बस के माध्यम से यात्रा कर पहुंचे । यह पहल कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


राज्यपाल द्वारा सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथीन्द्र बोस, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवां, हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया तथा जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर सहित विभिन्न राज्य विधानसभाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य पीठासीन अधिकारी शामिल थे।


इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश तथा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने लोक भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास का संदेश दिया।


कार्यक्रम में हरियाणा की प्रथम महिला मित्रा घोष, हरियाणा के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी, हरियाणा के संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार सहित सीपीए इंडिया रीजन ज़ोन-II की पांच विधानसभाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधायक एवं विधान परिषद सदस्यों ने भी भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

: सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

: महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

: हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

X