Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• पंजाब सरकार CBI को सौंपेगी झोटा हत्याकांड की जांच, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान • Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां • Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश • नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ • पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र  लिखे, लेकिन भाजपा  की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता  नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील • 35 फीट के रावण के दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश, दशहरा देखने उमड़ा जनसैलाब • विजिलेंस ब्यूरो ने एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए एसएचओ को रंगे हाथों काबू किया • गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात • प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

हरियाणा

मुख्यमंत्री सैनी से मिले ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क

Updated on Tuesday, June 09, 2026 20:45 PM IST

चंडीगढ़ : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से संत कबीर कुटीर में शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों ने क्रिकेट एवं खेलों के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा मुख्यमंत्री और माइकल क्लार्क ने क्रिकेट भी खेला। मुलाकात के दौरान माइकल क्लार्क ने मुख्यमंत्री के खेल प्रेम और क्रिकेट के प्रति उनके उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को एक गेंद फेंकी और मुख्यमंत्री ने उस पर शानदार छक्का जड़ दिया। माइकल क्लार्क ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं तथा दोनों देशों के बीच खेलों के माध्यम से सहयोग और अधिक मजबूत हो सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेल प्रतिभाओं की भूमि है और यहां अनेक विश्वस्तरीय खिलाड़ी तैयार हुए हैं। उन्हें विश्वास है कि राज्य में क्रिकेट की अपार संभावनाएं मौजूद हैं और भविष्य में यहां से और भी उत्कृष्ट क्रिकेटर सामने आएंगे।


उन्होंने कहा कि वह हरियाणा में अधिक समय बिताने के इच्छुक हैं ताकि राज्य के युवा खिलाड़ियों को अपने अनुभव का लाभ दे सकें। उन्होंने कहा कि भविष्य में क्रिकेट अकादमी स्थापित करने की संभावना पर भी विचार किया जा सकता है। माइकल क्लार्क ने कहा कि वह युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भारत लाने के साथ-साथ भारतीय खिलाड़ियों को भी ऑस्ट्रेलिया ले जाने की दिशा में कार्य करना चाहते हैं, ताकि दोनों देशों के युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीखने और अनुभव प्राप्त करने के अधिक अवसर मिल सकें।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माइकल क्लार्क का हरियाणा में स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा।
इस अवसर मुख्यमंत्री के पॉलीटिकल एडवाइजर तरुण भंडारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

X