Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

स्वास्थ्य

भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी

Updated on Wednesday, June 10, 2026 15:30 PM IST

देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। तपती धूप, उमस भरी हवाएं और तेज गर्मी से जनजीवन पूरी तरह बेहाल है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट लोगों से शरीर को हाइड्रेटेड रखने की सलाह के साथ कुछ खास नेचुरल पेय पदार्थों के सेवन का सुझाव देते हैं।

गर्मी का यह मौसम चुनौती भरा है, लेकिन इन सरल और सस्ते घरेलू उपायों को अपनाकर हम स्वस्थ और सक्रिय रह सकते हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, गर्मियों में प्राकृतिक और घरेलू पेय पदार्थ न सिर्फ प्यास बुझाते हैं बल्कि शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित रखते हुए स्वास्थ्य की रक्षा भी करते हैं।

इस मौसम में सबसे लोकप्रिय और प्रभावी पेय में आम पन्ना शामिल है। कच्चे आम से बनने वाला यह पारंपरिक ड्रिंक उमस भरी गर्मी की सुबह में प्यास बुझाने का बेहतरीन विकल्प है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं और गर्मी से होने वाली थकान को दूर करते हैं।

इसी तरह सिट्रस जूस यानी नींबू, संतरा, मौसमी आदि से बने जूस या शरबत भी गर्मी के मौसम में बेहद फायदेमंद है। विटामिन सी से भरपूर यह जूस शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करता है, इम्युनिटी बढ़ाता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।

तरबूज का ड्रिंक इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहा है। तरबूज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें उच्च मात्रा में पानी के साथ-साथ विटामिन ए, सी और पोटेशियम होता है जो शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालता है और पूरे दिन हाइड्रेटेड रखता है। गर्मी में थकान महसूस होने पर तरबूज का ताजा जूस पीना बहुत राहत देता है।

छाछ को गर्मियों का सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा माना जाता है। यह न सिर्फ शरीर की आंतरिक गर्मी कम करती है बल्कि अपच, पेट फूलने और गर्मी से होने वाली अन्य समस्याओं से भी राहत दिलाती है। छाछ में नमक, जीरा और पुदीना मिलाकर पीने से स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी दोगुना हो जाता है।

नारियल पानी को प्रकृति का सबसे अच्छा इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक कहा जाता है। यह स्वादिष्ट, ताजगी भरा और पूरी तरह प्राकृतिक होता है। गर्मी में पसीने के साथ निकले खनिजों को तेजी से पूरा करता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इन प्राकृतिक पेयों को अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करने से गर्मी से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों जैसे हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और थकान से बचा जा सकता है। साथ ही भरपूर पानी पीना, हल्का और पौष्टिक भोजन करना तथा दोपहर में धूप से बचना भी जरूरी है।

 

Have something to say? Post your comment
चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

: चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

: गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

: बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

X