Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

उत्तर प्रदेश

साहिबाबाद की फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Updated on Wednesday, June 10, 2026 16:39 PM IST

गाजियाबाद : गाजियाबाद के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के साइट-4 स्थित एक फर्नीचर निर्माण इकाई में बुधवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री उसकी चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 जून को सुबह करीब 4:55 बजे फायर विभाग को सूचना मिली कि साइट-4, साहिबाबाद स्थित एक लकड़ी के गोदाम एवं फर्नीचर निर्माण इकाई में आग लग गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी अधिकारी फायर टेंडरों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि प्लॉट संख्या 534-सी स्थित एसएस फर्नीचर सोफा होम नामक फैक्ट्री में भीषण आग लगी हुई थी। फैक्ट्री में सोफे बनाने का कार्य किया जाता था और बड़ी मात्रा में लकड़ी, फोम तथा अन्य ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी।


आग की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुख्य अग्निशमन अधिकारी को सूचना दी गई। उनके निर्देश पर फायर स्टेशन वैशाली से दो अतिरिक्त वाटर ब्राउजर भी मौके पर भेजे गए। दमकल कर्मियों ने चारों तरफ से आग को घेरकर बुझाने का अभियान शुरू किया।
इस दौरान आग की तेज लपटों के कारण फैक्ट्री का टिन शेड गिर गया, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन मंगाई गई। जेसीबी की मदद से गिरे हुए टिन शेड को हटाया गया, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने अंदर तक पहुंचकर आग बुझाने का कार्य तेज किया। कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।


फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पास में स्थित आवासीय भवन भी इसकी चपेट में आ सकते थे और यह एक बड़े हादसे का रूप ले सकता था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस अग्निकांड में फैक्ट्री परिसर में खड़ी एक हुंडई वेन्यू कार, एक मोटरसाइकिल, डीजी सेट तथा अन्य मशीनरी और फर्नीचर सामग्री जलकर नष्ट हो गई।

Have something to say? Post your comment
सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

X