पंचकूला : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का गुरू रविदास सभा के पदाधिकारियों ने 21 लाख रुपए की राशि देने के लिए आभार जताया। इस राशि से जल्द ही दो मंजिले शैक्षिक ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
सभा के प्रधान कृष्ण कुमार एवं महासचिव जयबीर रंगा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 1 फरवरी 2026 को श्री गुरु रविदास भवन, सेक्टर 15, पंचकूला में संत षिरोमणि गुरु रविदास के 649वें प्रकटोत्सव में अपने ऐच्छिक कोटे से 21 लाख रुपए की राशि देने घोषणा की थी। यह अनुदान राशि बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने पर खर्च की जाएगी।
सभा के पदाधिकारियों ने श्री नायब सिंह सैनी का हार्दिक धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री की त्वरित कार्य प्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के लिए जनहितैषी एवं जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है और इन योजनाओं को वास्तविक रूप से धरातल पर उतारा जा रहा है ताकि समाज के गरीब एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार ने संत महापुरूष सम्मान एवं प्रसार प्रचार योजना के तहत गुरू रविदास जयंती एवं डा. भीम राव अम्बेडकर जयंती समारोह राज्य स्तर पर सरकार की ओर से मनाने का निर्णय लेकर समाज के लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। इन कार्यक्रमों से लोगों को संविधान निर्माता बाबा साहेब एवं गुरू रविदास की वाणी एवं संदेश का मार्गदर्शन मिलता है। इसके अलावा सरकार द्वारा शहरों एवं गांवों में समाज के गरीब लोगों को न केवल 100-100 वर्गगज तक के प्लाट दिए जा रहे हैं बल्कि उन पर मकान बनाने के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में कोई भी सिर बिना छत के न रहे और सरकार इस लक्ष्य की ओर तेजी से बढ रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार जनता की भलाई के लिए भी अच्छे कार्य कर रही है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव, परिवहन विभाग, डॉ राजा सेखर वुंदरु का भी सभा ने विषेश रूप से आभार जताया जिन्होंने 25 मई को श्री गुरु रविदास डायग्नोस्टिक लैबोरेट्री का उद्घाटन कर लोगों को सस्ती दर पर जांच सुविधा मुहैया करवाने का कार्य किया। उन्होंने सैम्पल की जांच में उपयोग होने वाला केमिकल देने की घोषणा कर सराहनीय कार्य किया। सामाजिक संस्थाएं भी लोगों को बेहतर स्वास्थय लाभ देने के लिए बढचढ कर आगे आ रही हैं।