Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात • प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी • आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह • ‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई • भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी • लिस्टिंग के बाद उच्चतम स्तर से 35 प्रतिशत टूटा स्पेसएक्स का शेयर, आज आएंगे तिमाही नतीजे • दशहरा पर सोने-चांदी में मजबूती, एक साल में गोल्ड ने 25 प्रतिशत तो सिल्वर ने 45 प्रतिशत का दिया रिटर्न • दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां • दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

हरियाणा

12 वर्षों में जनता को केवल गुमराह करने का काम किया, उज्ज्वला योजना को भी किया कमजोर : कुमारी सैलजा

Updated on Wednesday, June 10, 2026 20:24 PM IST

चंडीगढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) की सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि भाजपा सरकार के 12 वर्षों का वास्तविक मूल्यांकन देश की माताओं और बहनों के रसोईघरों में किया जा सकता है। भाजपा ने पिछले 12 वर्षों में जनता को बड़े-बड़े वादे और सपने दिखाकर गुमराह करने का काम किया है। उज्ज्वला योजना को गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने और स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने की योजना के रूप में प्रस्तुत किया गया था, लेकिन आज बढ़ती गैस कीमतों और घटती सुविधाओं ने करोड़ों गरीब परिवारों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब परिवारों को सस्ते गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा महिलाओं को चूल्हे के धुएं से राहत दिलाने का वादा किया था, लेकिन समय के साथ इन दावों की वास्तविकता सामने आ गई। पहले 12 सिलेंडरों की बात हुई, फिर संख्या घटकर 9 तक पहुंची और अब केवल 4 सिलेंडरों तक सीमित होने की स्थिति सामने आ रही है। इससे गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। सांसद ने कहा कि गैस सिलेंडरों की लगातार बढ़ती कीमतों ने घरेलू बजट को पूरी तरह प्रभावित किया है। रसोई का खर्च बढ़ने से लाखों परिवार गैस सिलेंडर रिफिल कराने में असमर्थ हो रहे हैं। अनेक ग्रामीण और गरीब परिवारों की महिलाएं फिर से लकड़ी, उपलों और पारंपरिक चूल्हों का सहारा लेने को मजबूर हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।


सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि किसी भी योजना की सफलता का आकलन केवल सरकारी विज्ञापनों और आंकड़ों से नहीं, बल्कि उसके वास्तविक लाभार्थियों के जीवन में आए बदलाव से किया जाता है। यदि करोड़ों परिवार गैस रिफिल नहीं करवा पा रहे और महिलाएं फिर से धुएं में खाना बनाने को विवश हैं, तो यह सरकार की नीतियों की विफलता का स्पष्ट प्रमाण है। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 12 वर्षों में महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते घरेलू खर्च से आम जनता को राहत देने के बजाय केवल प्रचार पर ध्यान केंद्रित किया है। आज रसोई गैस से लेकर दैनिक उपयोग की अधिकांश वस्तुओं के दाम बढ़ चुके हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग का जीवन कठिन होता जा रहा है।
कुमारी सैलजा ने मांग की कि केंद्र सरकार रसोई गैस पर वास्तविक राहत प्रदान करे, उज्ज्वला लाभार्थियों को पर्याप्त सहायता दे तथा ऐसी नीतियां बनाए जिससे गरीब परिवारों की रसोई पर पड़ रहा आर्थिक बोझ कम हो सके। उन्होंने कहा कि देश की माताओं और बहनों को केवल वादों की नहीं, बल्कि वास्तविक राहत की आवश्यकता है।

Have something to say? Post your comment
राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

X