Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात • प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी • आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह • ‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई • भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी • लिस्टिंग के बाद उच्चतम स्तर से 35 प्रतिशत टूटा स्पेसएक्स का शेयर, आज आएंगे तिमाही नतीजे • दशहरा पर सोने-चांदी में मजबूती, एक साल में गोल्ड ने 25 प्रतिशत तो सिल्वर ने 45 प्रतिशत का दिया रिटर्न • दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां • दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली

दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां

Updated on Tuesday, October 20, 2026 16:23 PM IST

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार की ओर से मंगलवार को सर्दियों के मौसम में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्रदूषण नियंत्रण के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार किया गया है।

इस दौरान नो पीयूसी, नो फ्यूल नीति को लागू किया गया है। बीएस-6 से नीचे के बाहरी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। कंस्ट्रक्शन डस्ट पर सख्ती की गई है और एआई कैमरों से निगरानी की जाएगी। इस दौरान 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम पर जोर दिया जाएगा। बसों, मेट्रो और अंतिम चरण की कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जाएगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से वीडियो के माध्यम से जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई है। उन्होंने कहा, "पिछले वर्ष यही समय था, जब लोगों ने कहा कि सख्त से सख्त एक्शन लेना चाहिए। उसी प्रेरणा की वजह से इस वर्ष पहले से ही प्रोग्रेसिव एक्शन लिया गया। हम लोगों की ओर से तय किया गया कि पूरे विंटर सीजन में क्या करना है और क्या नहीं करना है? 1 नवंबर से लेकर 28 फरवरी तक के लिए विंटर एक्शन प्लान बनाया गया है।"

सीएम रेखा ने कहा, "1 नवंबर से बीएस-6 से नीचे के वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी। दिल्ली वालों के लिए भी नो पीयूसी, नो फ्यूल रहेगा। हम लोग मिलकर फॉलो करेंगे। सरकार की ओर से ईवी बसें उपलब्ध कराई गई हैं। मेट्रो के रूट बढ़ा दिए गए हैं। लास्ट माइल कनेक्टिविटी पर काम किया जा रहा है। कंस्ट्रक्शन पर बैन लगाया गया है। वर्क फ्रॉम होम को भी लागू किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि हम लोग मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे। हमारी दिल्ली, हमारी जिम्मेदारी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "दिल्ली सर्दियों के प्रदूषण के खिलाफ समय रहते और सख्ती से कदम उठा रही है। 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर के ऐसे वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी जो बीएस-6 मानकों को पूरा नहीं करते। अगर आपके पास वैध पीयूसीसी (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र) नहीं है, तो आपको ईंधन नहीं मिलेगा।"

उन्होंने आगे लिखा कि 'विंटर एक्शन प्लान' 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा। इसमें निर्माण और तोड़फोड़ के कार्यों पर रोक, एआई-आधारित साइट मॉनिटरिंग, 50 प्रतिशत 'वर्क फ्रॉम होम' और कार्यालयों के लिए अलग-अलग समय-सारणी शामिल हैं। ईवी बसें, मेट्रो, 'लास्ट-माइल कनेक्टिविटी' और कार पूलिंग के जरिए परिवहन को अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाने की कोशिशें इस अभियान में मददगार साबित होंगी। सांस लेने के हमारे अधिकार के लिए, हर कदम मायने रखता है। हमारी दिल्ली, हमारी जिम्मेदारी।

 

Have something to say? Post your comment
‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

: भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

: दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

: दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

: दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

: चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

: दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

X