Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

नई दिल्ली

दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

Updated on Thursday, October 01, 2026 15:45 PM IST

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार का रुझान जारी है। दिल्ली में सितंबर 2026 के दौरान पिछले पांच वर्षों में सबसे कम मासिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) दर्ज किया गया। इस वर्ष सितंबर में दिल्ली का औसत AQI 102 रहा, जबकि 2025 और 2024 में यह 105, 2023 में 108 और 2022 में 104 दर्ज किया गया था। वायु गुणवत्ता के विभिन्न मानकों पर दर्ज आंकड़े भी इस वर्ष जनवरी से सितंबर तक प्रदूषण के स्तर में सुधार का संकेत दे रहे हैं।

मध्यम श्रेणी में सबसे अधिक दिन
जनवरी से सितंबर 2026 के दौरान दिल्ली में दैनिक औसत AQI 200 से कम रहने वाले दिनों की संख्या पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक रही। इस अवधि में कुल 194 दिन AQI ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया। इसके मुकाबले 2025 में 187 दिन, 2024 में 188 दिन, 2023 में 193 दिन और 2022 में 146 दिन ऐसे रहे थे।

खराब से गंभीर श्रेणी वाले दिनों में कमी
दिल्ली में जनवरी से सितंबर 2026 के दौरान ‘खराब से गंभीर+’ श्रेणी वाले दिनों की संख्या भी पिछले पांच वर्षों में सबसे कम रही। इस अवधि में ऐसे 79 दिन दर्ज किए गए। वहीं, 2025 और 2024 में 86-86 दिन, 2023 में 80 दिन और 2022 में 127 दिन इस श्रेणी में दर्ज किए गए थे। आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष खराब वायु गुणवत्ता वाले दिनों की संख्या में कमी आई है।

PM2.5 का औसत स्तर पांच वर्षों में सबसे कम
28 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में जनवरी से सितंबर की अवधि के दौरान औसत PM2.5 सांद्रता 69 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर (µg/m³) रही। यह 2022 के बाद से इसी अवधि के लिए दर्ज सबसे कम स्तरों में शामिल है। वर्ष 2025 में भी औसत PM2.5 सांद्रता 69 µg/m³ रही थी। इसके मुकाबले 2024 में 81 µg/m³, 2023 में 73 µg/m³ और 2022 में 80 µg/m³ दर्ज की गई थी।

वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए CAQM के प्रयास
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण और कमी लाने के लिए विभिन्न संबंधित एजेंसियों और हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहा है। आयोग का उद्देश्य क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रभावी उपायों को लागू करना है।

आने वाले दिनों में तेज होंगे सुधार के प्रयास
CAQM के अनुसार, आगामी दिनों में दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयासों को और तेज किया जाएगा। इसके तहत प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए संबंधित हितधारकों के साथ समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

: भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

: दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

: दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

: दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

: चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

'स्वच्छता ही सेवा' अभियान: दिल्ली में अलग-अलग जगह केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने चलाया सफाई अभियान

: 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान: दिल्ली में अलग-अलग जगह केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने चलाया सफाई अभियान

X