Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात • प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी • आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह • ‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई • भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी • लिस्टिंग के बाद उच्चतम स्तर से 35 प्रतिशत टूटा स्पेसएक्स का शेयर, आज आएंगे तिमाही नतीजे • दशहरा पर सोने-चांदी में मजबूती, एक साल में गोल्ड ने 25 प्रतिशत तो सिल्वर ने 45 प्रतिशत का दिया रिटर्न • दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां • दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

हरियाणा

अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, उपायुक्त के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं

Updated on Thursday, June 11, 2026 19:18 PM IST

 

पंचकूला : जिले में अवैध माइनिंग पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे फील्ड निरीक्षण अभियान के तहत आज उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने तहसील रायपुररानी में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव शाहजापुर में लगभग 5 एकड़ भूमि पर अवैध खनन गतिविधियां संचालित होती पाई गईं।

उपायुक्त के निर्देश पर की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संबंधित भूमि पर नियमों की अवहेलना करते हुए 20 से 25 फीट की गहराई तक खुदाई की गई थी। जांच में यह भी पाया गया कि भूमि से बजरी एवं अन्य खनिजों का अवैध रूप से खनन किया गया। खनन के बाद निकाली गई मिट्टी, बजरी और अन्य खनिजों के स्थान पर दोबारा भराव किए जाने के भी प्रमाण मिले।

मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने संबंधित भू-स्वामी के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस के माध्यम से यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि किसकी अनुमति से उक्त भूमि पर अवैध खनन गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिला प्रशासन अवैध माइनिंग के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्य कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना अनुमति खनन गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने दोहराया कि अवैध खनन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर तहसीलदार बरवाला श्री संजीव अत्री भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

X