Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात • प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी • आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह • ‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई • भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी • लिस्टिंग के बाद उच्चतम स्तर से 35 प्रतिशत टूटा स्पेसएक्स का शेयर, आज आएंगे तिमाही नतीजे • दशहरा पर सोने-चांदी में मजबूती, एक साल में गोल्ड ने 25 प्रतिशत तो सिल्वर ने 45 प्रतिशत का दिया रिटर्न • दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां • दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

हरियाणा

नगर निगम आयुक्त ने संपत्ति कर वसूली की समीक्षा की, नागरिकों से समय पर कर जमा कर ब्याज माफी योजना का लाभ उठाने की अपील

Updated on Thursday, June 11, 2026 19:18 PM IST

 

पंचकूला : नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार ने आज संपत्ति कर वसूली की प्रगति की समीक्षा हेतु अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने संपत्ति कर संग्रहण में तेजी लाने, बकायादारों की पहचान कर उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी करने तथा बकाया राशि की प्रभावी वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि नगर निगम पंचकूला का कुल संपत्ति कर बकाया लगभग 108 करोड़ रुपये है। इनमें से लगभग 40 करोड़ रुपये ऐसे करदाताओं पर बकाया हैं जिनकी देय राशि 2 लाख रुपये से अधिक है। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम दो महीनों में निगम द्वारा लगभग 4.30 करोड़ रुपये की संपत्ति कर वसूली की जा चुकी है।

बैठक में आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को संपत्ति कर जमा कराने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि वर्ष 2024-25 के संपत्ति कर पर देय ब्याज में 100 प्रतिशत छूट की सुविधा केवल 30 जून 2026 तक उपलब्ध है। इसलिए अधिक से अधिक करदाताओं तक यह जानकारी पहुंचाई जाए ताकि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपना बकाया कर समय पर जमा कर सकें।

इस अवसर पर श्री विनय कुमार ने पंचकूला के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता, सड़क निर्माण, पार्कों के रखरखाव, जल निकासी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटिंग तथा अन्य आधारभूत नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इन सभी जनहित कार्यों के लिए संपत्ति कर निगम की आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।

आयुक्त ने कहा कि “समय पर संपत्ति कर जमा करना प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने करदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि वे 30 जून 2026 से पूर्व अपना बकाया संपत्ति कर जमा कर ब्याज पर उपलब्ध 100 प्रतिशत छूट का लाभ उठाएं तथा पंचकूला के विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं के निर्माण में अपना सहयोग दें।”

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नगर निगम अब संपत्ति कर बकायादारों के प्रति और अधिक सख्त रुख अपनाएगा। बड़े बकायादारों को प्राथमिकता के आधार पर नोटिस जारी किए जाएंगे तथा निर्धारित समयावधि में बकाया राशि जमा न कराने वाले करदाताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित संपत्तियों को सील करने सहित अन्य कानूनी उपाय भी अपनाए जाएंगे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बड़े बकायादारों पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए वसूली अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि निगम के राजस्व में वृद्धि हो और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें

Have something to say? Post your comment
राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

X