Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात • प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी • आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह • ‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई • भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी • लिस्टिंग के बाद उच्चतम स्तर से 35 प्रतिशत टूटा स्पेसएक्स का शेयर, आज आएंगे तिमाही नतीजे • दशहरा पर सोने-चांदी में मजबूती, एक साल में गोल्ड ने 25 प्रतिशत तो सिल्वर ने 45 प्रतिशत का दिया रिटर्न • दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां • दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

हरियाणा

पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाए सरकार ताकि जनता को राहत मिले : मनोज अग्रवाल

Updated on Thursday, June 11, 2026 19:20 PM IST

पंचकूला : इंडियन नेशनल लोकदल के पंचकूला जिलाध्यक्ष शहरी मनोज अग्रवाल ने कहा कि देश में 28 राज्यों में से 22 राज्यों तथा सभी 8 केन्द्र शासित प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी तथा सहयोगी दलों की सरकारें हैं, इसके बावजूद पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का जीएसटी काउंसिल में नहीं लाया जा रहा है। इससे आम जनता को महंगे ईंधन का बोझ उठाना पड़ रहा है। उल्लेखनीय हैकि पिछले एक महीने में पैट्रोल डीजल के दाम लगभग साढे सात रूपए लीटर बढ चुके हैं।
मनोज अग्रवाल ने कहा कि भाजपा वर्षों से पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की बात करती रही है, लेकिन बाइस राज्यों तथा आठों केन्द्र शासित प्रदेशों में शासन होने के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। वर्तमान में पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क के साथ राज्यों द्वारा वैट तथा विभिन्न प्रकार के सैस भी लगाए जा रहे हैं।जिसके कारण इनके दाम लगातार ऊंचे बने हुए हैं।
उन्होंने कहा कि यदि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए तो देशभर में कर व्यवस्था अधिक पारदर्शी होगी और आम उपभोक्ताओं, किसानों, व्यापारियों तथा परिवहन क्षेत्र को बड़ी राहत मिल सकती है। ईंधन की कीमतों में कमी आने से महंगाई पर भी नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।
मनोज अग्रवाल ने केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों से मांग की कि राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर जनता के हित में निर्णय लिया जाए तथा पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए जीएसटी परिषद में आवश्यक प्रस्ताव लाकर सर्वसम्मति से लागू किया जाए।
उन्होंने कहा कि जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है और सरकारों का दायित्व है कि करों का बोझ कम करके लोगों को राहत प्रदान करें। अब समय आ गया है कि पेट्रोल और डीजल पर वैट आधारित व्यवस्था की समीक्षा कर देशहित में एक समान और पारदर्शी कर प्रणाली लागू की जाए।

Have something to say? Post your comment
राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

X