Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात • प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी • आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह • ‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई • भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी • लिस्टिंग के बाद उच्चतम स्तर से 35 प्रतिशत टूटा स्पेसएक्स का शेयर, आज आएंगे तिमाही नतीजे • दशहरा पर सोने-चांदी में मजबूती, एक साल में गोल्ड ने 25 प्रतिशत तो सिल्वर ने 45 प्रतिशत का दिया रिटर्न • दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां • दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

हरियाणा

हरियाणा से भागे वांटेड गैंगस्टर वेंकेट गर्ग का जॉर्जिया से कराया प्रत्यर्पण, लाया गया दिल्ली

Updated on Thursday, June 11, 2026 20:18 PM IST

चंडीगढ़ : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) हरियाणा पुलिस के वांछित गैंगस्टर वेंकेट गर्ग को जॉर्जिया से भारत प्रत्यर्पित कराने में सफल हो गई है। आरोपी वेंकेट गर्ग को गुरुवार को भारत लाया गया। यह कार्रवाई विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और हरियाणा पुलिस के समन्वय से अंजाम दी गई। वेंकेट गर्ग हरियाणा में दर्ज कई गंभीर अपराधों में वांछित था, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली, संगठित अपराध और अवैध हथियार रखने जैसे मामले शामिल हैं। अदालत से जमानत मिलने के बाद वेंकेट गर्ग फरार हो गया था। कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए वह विदेश भाग निकला। हरियाणा पुलिस की ओर से अनुरोध किए जाने पर सीबीआई ने इंटरपोल के माध्यम से उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया। जॉर्जिया के अधिकारियों ने आरोपी की लोकेशन का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद जॉर्जिया ने प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी। हरियाणा पुलिस की एस्कॉर्ट टीम जॉर्जिया पहुंची और आरोपी को वहां से भारत लाई। टीम गुरुवार को दिल्ली पहुंची, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वेंकेट गर्ग को हरियाणा पुलिस को सौंप दिया गया।


सीबीआई ने ‘भारतपोल’ प्लेटफॉर्म के जरिए इस पूरे ऑपरेशन में समन्वय किया। भारत में इंटरपोल का राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो होने के नाते सीबीआई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फरार अपराधियों को पकड़ने और वापस लाने में सक्रिय भूमिका निभाती है। पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय के कारण सीबीआई 160 से अधिक वांछित अपराधियों को विदेशों से भारत वापस ला चुकी है।
यह कार्रवाई उन गैंगस्टरों और अपराधियों के लिए सख्त संदेश है जो देश से भागकर विदेश में छिपने की कोशिश करते हैं। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से अपराधियों को कहीं भी सुरक्षित पनाह नहीं मिल पा रही है।

Have something to say? Post your comment
राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

X