Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

स्वास्थ्य

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

Updated on Wednesday, June 17, 2026 09:37 AM IST

करी पत्ते का तड़का केवल स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि खाने में सेहत भी लाता है। दाल, सांभर, चटनी से लेकर काफी सारे खिचड़ी में भी करी पत्ते का तड़का पसंद करते हैं। वहीं इसकी चटनी बनाकर खाई जाए तो सेहत के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन जरूरी नहीं कि हर कोई इसे गमले में लगाकर रख सके। ऐसे में मार्केट से आप करी पत्ते को बार-बार खरीद कर लाते हैं और ये खत्म हो जाता है। लेकिन बहुत ही सिंपल हैक से अगर आप इन पत्तियों को स्टोर करके रखेंगी तो एक दो महीना नहीं पूरे छह महीने तक फ्रेश बनी रहेंगी। करी पत्ते की महक और स्वाद वैसा की वैसा ही रहेगा। तो चटोरी चेतना से जान लें कैसे बहुत ही सिंपल तरीके से करी पत्ते को स्टोर करके रखा जाए तो ये लंबे टाइम तक फ्रेश बने रहते हैं।

करी पत्ते को स्टोर करने का तरीका
करी पत्ते को वैसे तो काफी सारे लोग एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख देते हैं। या फिर किसी पेपर में रैप कर देते हैं। लेकिन इन दोनों ही तरीके से कुछ समय बाद पत्तियों की महक और स्वाद दोनों ही चला जाता है। जबकि करी पत्ते की खास महक और स्वाद ही तो इसे खास बनाता है। जिसकी वजह से लोग इसका इस्तेमाल तड़के में करते हैं। तो इसे स्टोर करने का बहुत ही सिंपल सा तरीका नोट कर लें।

करी पत्ते को स्टोर करने का टिप्स
सबसे पहले ढेर सारे करी पत्ते को ले आएं।
अब इन सारी डंठल से पत्तियों को अलग कर लें। डंठल को हटा दें क्योंकि इनका कोई काम नहीं होता। वैसे आप इन डंठल का इस्तेमाल दांत के प्लाक साफ करने के लिए भी कर सकते हैं। पुराने समय में दादी-नानी करी पत्ते की डंठल से दांतों में फंसे प्लाक निकालती थीं।
अब इन सारी पत्तियों को पानी में डालकर निकाल लें। जिससे धूल-मिट्टी साफ हो जाए।
बस इसे किसी अखबार पर फैला कर हवा लग जाने दें। जिससे सारा पानी सूख जाए।
अब माइक्रोवेव में प्लेट में करके इसे दो मिनट तक गर्म करें।
जब इनका सारा मॉइश्चर उड़ जाए और ये बिल्कुल क्रिस्पी हो जाएं तो इसे निकाल लें।
बस किसी एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख लें।
इन करी पत्तों को फ्रिज में स्टोर करने की जरूरत नहीं। ये बाहर ही छह महीने तक खाने लायक कंडीशन में रहेंगे।
अगर आपके पास माइक्रोवेव नहीं है तो किसी बड़ी कड़ाही को गैस पर रखकर पहले गर्म कर लें। फिर पानी सुखाए पत्तो को डालकर धीमी फ्लेम पर चलाएं। कुछ ही देर में सारे पत्ते बिल्कुल ड्राई हो जाएंगे। ध्यान रहे कि गैस की फ्लेम को तेज ना करें।

Have something to say? Post your comment
चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

: चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

: गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

: बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

X