Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• 'लोग राजनीतिक फायदे के लिए फ्रांस का इस्तेमाल कर रहे हैं', व‍िदेशी नेताओं की ट‍िप्‍पणी पर मैक्रों भड़के • 'विदेशी स्कैम सेंटरों के ख‍िलाफ आक्रामक साइबर क्षमताओं का इस्तेमाल', ट्रंप प्रशासन का दावा • आरबीआई एमपीसी मिनट्स: अर्थशास्त्रियों ने दिसंबर में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की जताई उम्मीद • भारत-ब्रिटेन व्यापार: द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए टीपीसीआई और यूकेआईबीसी ने किया समझौता • हिमाचल में कांग्रेस की विदाई और भाजपा की वापसी तय, कांग्रेस सरकार से परेशान है प्रदेश की जनता : श्रीकांत शर्मा • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव, सोना 1.28 प्रतिशत फिसला; चांदी में 5,600 रुपए की गिरावट • एलन मस्क की टेस्ला का तीसरी तिमाही में मुनाफा 44 प्रतिशत गिरा, राजस्व रहा स्थिर • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 366 अंक टूटा; निफ्टी में 0.54 प्रतिशत की गिरावट • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी • तीन-चार साल की उम्र में पुलिस के चक्कर में फंस गई थीं उमा थर्मन, लाल हाई हील्स खरीदने के लिए घर से चुराए थे पैसे

राष्ट्रीय

किसी को नहीं छोड़ूंगा; शुभेंदु अधिकारी ने TMC को चेताया, बोले- बंगाल में जल्द होगी बंपर बहाली

Updated on Wednesday, June 17, 2026 10:26 AM IST

Suvendu Adhikari ने एक जन कल्याण शिविर को संबोधित करते हुए पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया कि अब केंद्र की सभी जनहितैषी योजनाओं का लाभ उन तक बिना किसी बाधा के पहुंचेगा। Suvendu Adhikari and TMC: पश्चिम बंगाल की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। इस बीच उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के लिए चेतावनी जारी की है। उन्होंने बीते मंगलवार को दार्जिलिंग और आसपास के पहाड़ी इलाकों का दौरा किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली यात्रा थी। इस दौरान उन्होंने उत्तर बंगाल के विकास के लिए एक रोडमैप की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने गोरखा प्रादेशिक प्रशासन(GTA) में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

एक जन कल्याण शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया कि अब केंद्र की सभी जनहितैषी योजनाओं का लाभ उन तक बिना किसी बाधा के पहुंचेगा।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
जीटीए (GTA) में शिक्षकों की भर्ती में हुई कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रसिद्ध नारे को दोहराया। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर बेहद सख्त है। 'ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा' के सिद्धांत पर चलते हुए भ्रष्टाचार के सभी मामलों की जांच की जाएगी। इसमें शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।"

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पहाड़ियों पर केवल एक पर्यटक के रूप में आती थीं, लेकिन वह यहां सिर्फ काम करने और बदलाव लाने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान केवल जबरन वसूली और कट मनी का बोलबाला था, जिसे इस सरकार में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अगले कुछ महीनों में होगी बंपर भर्तियां
पहाड़ी क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए मुख्यमंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। अगले कुछ महीनों के भीतर बड़े पैमाने पर पुलिस बल और शिक्षण पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। पुलिस भर्ती एक महीने के भीतर शुरू हो जाएगी, जिसमें 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। आगामी 1 जुलाई से पंचायत क्षेत्रों में एक विशेष रोजगार योजना (VB-G RAM G) शुरू होगी, जिसके तहत 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment
बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

: बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

: गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

: प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

: आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

: आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

: पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

: शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

X