Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

राष्ट्रीय

भारतीय नागरिक ना करें ईरान की यात्रा, भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी

Updated on Wednesday, June 24, 2026 13:51 PM IST

ईरान के मौजूदा हालातों के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने अपने देश के नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें हालिया सुधारों के बावजूद भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने आज बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर नई एडवाइजरी शेयर की। इसमें लिखा गया, “भारतीय दूतावास ईरान में सुरक्षा की मौजूदा स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। हाल के सकारात्मक घटनाक्रमों और कुल मिलाकर स्थिति में सुधार को देखते हुए दूतावास ईरान जाने की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों के लिए यह संशोधित एडवाइजरी जारी कर रहा है।”

एडवाइजरी में कहा गया है, “हाल के सुधारों के बावजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अगले आदेश तक ईरान की सभी गैर-आवश्यक यात्राओं से बचें।”

इसमें कहा गया है, “ईरान में वर्तमान में रह रहे भारतीय नागरिकों और साथ ही जिन्हें जरूरी काम से ईरान जाना पड़ सकता है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें, हर समय सतर्क रहें और हालात पर लगातार नजर रखें। उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि वे विश्वसनीय स्रोतों से स्थानीय घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रखें और स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी सभी निर्देशों का पालन करें।”

भारतीय दूतावास ने कहा कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों और ईरान आने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द तेहरान में भारतीय दूतावास के पास अपनी जानकारी दर्ज कराएं। उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि वे अपडेट और आगे जारी होने वाली किसी भी एडवाइजरी के लिए दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नियमित रूप से नजर रखें।

वहीं, भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए हैं। एडवाइजरी में कहा गया, “भारतीय दूतावास की आपातकालीन संपर्क हेल्पलाइन नीचे दी गई हैं। मोबाइल नंबर:+989128109115, +989128109109, +989128109102 और +989932179359।”

Have something to say? Post your comment
बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

: बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

: गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

: प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

: आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

: आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

: पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

: शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

X