Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

राष्ट्रीय

मुंबई में मानसून की जोरदार दस्तक, रात भर हुई भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

Updated on Wednesday, June 24, 2026 14:16 PM IST

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून के आगमन के साथ ही मंगलवार रात से भारी बारिश का दौर जारी है। बुधवार सुबह भी शहर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और पालघर के लिए तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने, भारी से बहुत भारी बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

कई इलाकों में जलजमाव, 78 मिमी बारिश दर्ज
रात भर हुई लगातार बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में औसतन 78 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) के मुताबिक सभी प्रमुख सबवे खुले रहे और यातायात व्यवस्था काफी हद तक सामान्य बनी रही।

ठाणे में पेड़ गिरा, विक्रोली में ढही दीवार
ठाणे में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण एक पेड़ कई वाहनों पर गिर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और वर्तक नगर वार्ड समिति के आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने पेड़ को काटकर हटाया और रास्ता साफ कराया। वहीं मुंबई के विक्रोली क्षेत्र में सनहाइट्स बिल्डिंग के पास स्थित एक लंबी रिटेनिंग वॉल ढह गई। यह दीवार भवन और सड़क से सटी हुई थी। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू किया।

महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां
आईएमडी ने कहा है कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के अतिरिक्त क्षेत्रों, तेलंगाना और ओडिशा के बाकी हिस्सों तथा छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ चुका है।

रेल और बस सेवाएं सामान्य
बीएमसी के अनुसार, भारी बारिश के बावजूद उपनगरीय रेल सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। बेस्ट बसों का संचालन भी बिना किसी बाधा के जारी रहा। पश्चिम रेलवे ने आईएमडी के हवाले से बताया कि मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में दिन भर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे तथा मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। इसके बावजूद मुंबई उपनगरीय और हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाएं नियमित रूप से संचालित होती रहेंगी।

कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी ने सुबह 7 बजे मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। यह अलर्ट तीन घंटे के लिए जारी किया गया है। अधिकारियों ने लोगों को मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है।

Have something to say? Post your comment
बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

: बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

: गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

: प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

: आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

: आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

: पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

: शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

X