Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

हरियाणा

Haryana: ऑडियो से फंसे पंकज अग्रवाल, बिल्डर के खाते में भिजवाई थी 10 करोड़ की रकम!

Updated on Wednesday, June 24, 2026 18:49 PM IST

चंडीगढ़ : बहुचर्चित 661 करोड़ रुपए के आई.डी.एफ.सी. बैंक घोटाले में मंगलवार को दूसरे आई.ए.एस. अफसर पंकज अग्रवाल की गिरफ्तारी से हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी में हलचल मच गई है। पंकज अग्रवाल के खिलाफ सी.बी.आई. ने कई तरह से सरकारी पैसों के नुकसान करने के साक्ष्य जुटाए हैं। सी.बी.आई. सूत्रों की मानें तो आई.डी.एफ.सी. बैंक के मैनेजर के मोबाइल फोन से एक बातचीत की आडियो मिली थी। इस आडियो में उक्त बैंक कर्मी ने आई. ए. एस. पंकज अग्रवाल से 10 करोड़ रुपए की धनराशि किसी बिल्डर के खाते में ट्रांसफर करने के बारे में बातचीत की थी।

बताया गया कि आई.ए.एस. से सहमति मिलने के बाद जनवरी महीने में बिल्डर के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए थे। इस आडियो के बाद ही अग्रवाल के खिलाफ सी.बी.आई. ने जांच तेज की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। वहीं सी.बी.आई. के राडार पर अभी 6 और आई.ए.एस. अफसर है। जिनकी मिलीभगत की जांच जारी है। इनमें से सी.बी.आई. 2 अफसरों को सरकारी गवाह बना सकती है, जबकि अन्य 4 अफसरों पर शिकंजा कसा जा सकता है। 

आंख बंद कर सरकारी पैसों का किया गया दोहन
सी.बी.आई. के अनुसार जिस तरह से आई.ए.एस. रामकुमार सिंह ने आख बंद कर नगर निगम पंचकूला के पैसों का दोहन किया, वैसे ही आई.ए.एस. पंकज अग्रवाल ने भी आई.डी.एफ. सी. बैंक के अफसरों के जरिए निजी व्यक्तियों के खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए। सी. बी. आई. अब दूसरे महकमों में भी इसी तरह से जांच कर रही है, जिसमें हरियाणा बिजली उत्पादन निगम, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पंचायत विभाग मुख्य रूप से शामिल है। अब इन विभागों में सरकारी पैसे के हुए नुकसान का पूरा डेटा एकत्र किया जा रहा है।

सी.बी.आई. ने 2 और आई.ए.एस. से की पूछताछ
सी.बी.आई. सूत्रों की मानें तो मंगलवार को जांच टीम ने पंचायत विभाग में तैनात रहे 2 आई.ए.एस. अफसरों से पूछताछ की है लेकिन इसका खुलासा नहीं किया गया है। बताया गया कि जल्द ही एक और आई.ए.एस. अफसर की गिरफ्तारी हो सकती है। सी. बी. आई. पुख्ता सबूतों के साथ ही अफसरों की गिरफ्तारी कर रही है, लिहाजा उसकी ओर से अफसरों के खिलाफ सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दरअसल, सी.बी.आई. की टीम पहले पूछताछ करती है फिर सबूत और साक्ष्य जुटाने के बाद ही गिरफ्तारी का फैसला करती है।

Have something to say? Post your comment
राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

X