Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

स्वास्थ्य

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

Updated on Thursday, June 25, 2026 13:52 PM IST

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पसीना आना एक सामान्य बात है, लेकिन जब यह पसीना स्कैल्प में ज्यादा देर तक जमा रहता है, तो यह बालों के लिए कई तरह की परेशानियां पैदा करने लगता है। बहुत से लोगों को इस मौसम में खुजली, डैंड्रफ और बाल झड़ने की शिकायत बढ़ जाती है। इसकी बड़ी वजह यही होती है कि स्कैल्प का पसीना जल्दी सूख नहीं पाता और वहां नमी बनी रहती है। यह नमी, तेल और गंदगी मिलकर स्कैल्प को नुकसान पहुंचाते हैं।

वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो पसीने में पानी के साथ थोड़ा सा नमक और लैक्टिक एसिड होता है। जब यह पसीना सिर पर लंबे समय तक रहता है, तो स्कैल्प का बैलेंस बिगड़ जाता है। हमारे सिर की त्वचा में छोटे-छोटे छेद होते हैं, जिन्हें रोमछिद्र कहते हैं। इनसे बालों की जड़ें जुड़ी होती हैं। जब पसीना और तेल मिलकर इन रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं, तो बालों तक सही पोषण नहीं पहुंच पाता। इसी वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं।

पसीने में मौजूद लैक्टिक एसिड बालों की बाहरी परत को कमजोर करता है। इससे बाल रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। जब यह समस्या लंबे समय तक रहती है, तो बालों की जड़ें भी कमजोर हो जाती हैं और बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं। कई बार सिर से बदबू आने की समस्या भी देखी जाती है, क्योंकि पसीना और बैक्टीरिया मिलकर गंध पैदा करते हैं।

इन समस्याओं से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि स्कैल्प को साफ और ठंडा रखा जाए। हल्की तेल मालिश इसमें मदद कर सकती है; यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है, जिससे बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व बेहतर तरीके से पहुंचते हैं। आंवला जैसे प्राकृतिक तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी स्कैल्प की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं और बालों की मजबूती को बनाए रखते हैं।

हाइड्रेशन यानी पर्याप्त पानी पीना भी बेहद जरूरी है। शरीर में पानी की कमी होने पर स्कैल्प भी सूखा और असंतुलित हो सकता है। इसलिए रोज पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। पानी शरीर से गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है और स्कैल्प को साफ रखने में भी सहायक होता है।

एलोवेरा भी इस समस्या में बहुत उपयोगी है। यह सिर की त्वचा को ठंडक देता है और नमी को संतुलित करता है। इसे सीधे जेल के रूप में स्कैल्प पर लगाया जा सकता है। इससे खुजली कम होती है और सिर हल्का महसूस होता है। यह बैक्टीरिया को भी बढ़ने से रोकता है।

ऐप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल भी फायदेमंद माना जाता है। इसे पानी में मिलाकर लगाने से स्कैल्प का बैलेंस ठीक रहता है और अतिरिक्त तेल कम होता है। इससे डैंड्रफ की समस्या भी धीरे-धीरे कम हो सकती है।

गुलाब जल भी एक अच्छा प्राकृतिक उपाय है। यह सिर को ठंडक देता है और हल्की खुशबू भी छोड़ता है। इसे स्प्रे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पसीने की बदबू और चिपचिपाहट को कम करने में मदद करता है।

इसके साथ ही हेयर हेयरस्टाइलिंग पर भी ध्यान देना जरूरी है। बहुत टाइट हेयर हेयरस्टाइल या ज्यादा हीट वाले उपकरणों का इस्तेमाल करने से सिर में गर्मी बढ़ जाती है और पसीना ज्यादा आता है। इसलिए हल्के और ढीले हेयरस्टाइल स्टाइल अपनाना बेहतर होता है, ताकि हवा आसानी से स्कैल्प तक पहुंच सके।

खानपान का भी सीधा असर स्कैल्प की सेहत पर पड़ता है। ज्यादा मसालेदार खाना, चाय-कॉफी और जंक फूड शरीर की गर्मी बढ़ाते हैं, जिससे पसीना ज्यादा आता है। इसके बजाय फल, हरी सब्जियां, मेवे और बीज खाने से शरीर ठंडा रहता है और स्कैल्प भी स्वस्थ रहता है।

 

Have something to say? Post your comment
चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

: चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

: गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

: बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

X