Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

राष्ट्रीय

केतन हत्याकांड : पीड़ित पिता का दावा, 'सिया को पता था हेयर पैच का सच, यह हत्या की वजह नहीं हो सकती'

Updated on Friday, June 26, 2026 19:55 PM IST

पुणे: केतन अग्रवाल के पिता, विशाल अग्रवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके बेटे की मंगेतर और हत्या की आरोपी सिया गोयल और उनके परिवार को पहले से पता था कि वह हेयर पैच इस्तेमाल करते थे। उन्होंने कहा कि यह हत्या की वजह नहीं हो सकती। केतन अग्रवाल की पुणे के पास लोहागढ़ किले में हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि यह हत्या सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने की थी।

विशाल अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि इस मामले की सुनवाई तेजी से होगी। उन्होंने न्यायिक प्रणाली में पूरा भरोसा जताते हुए कहा, "सीएम फडणवीस ने मुझे भरोसा दिलाया है कि वह खुद इस मामले को देखेंगे, इसकी सुनवाई तेजी से होगी और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी।"

उन्होंने कहा, "मैंने आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की है। मुझे पता चला है कि मामले की जांच के लिए पहले ही एक एसआईटी बना दी गई है।" केतन के पिता ने कहा, "केतन एक छोटा सा हेयर पैच इस्तेमाल करते थे, यह बात उन्हें (सिया और उनके परिवार को) पहले ही बता दी गई थी। क्या यह किसी के बच्चे की हत्या की वजह हो सकती है? अगर वह उन्हें पसंद नहीं करती थीं, तो वह आसानी से मना कर सकती थीं।"

विशाल अग्रवाल ने कहा कि ट्रेकिंग का आइडिया केतन का था, न कि सिया का, जांच पूरी होने पर यह साफ हो जाएगा। मेरी जानकारी के मुताबिक, सिया ट्रेकिंग पर जाना चाहती थीं। मुझे सिया की शराब पीने की आदतों या चेतन चौधरी के साथ उसकी दोस्ती के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।" इस बीच, मुख्य आरोपी सिया के माता-पिता ने घटना पर हैरानी जताई है, पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि मामले में जो भी दोषी पाया जाए (उनकी बेटी भी शामिल हो सकती है) उसे सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सिया के पिता, प्रवीण गोयल ने युवक की मौत पर दुख जताया और कहा कि केतन के परिवार के लिए यह नुकसान ऐसा है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

सिया की मां पूजा गोयल ने भी इस घटना पर हैरानी जताई और कहा कि चाहे कोई भी दोषी पाया जाए, न्याय जरूर होना चाहिए।

पूजा गोयल ने कहा, "जब मैंने इस घटना के बारे में सुना, तो मुझे गहरा सदमा लगा। मैं सोचती रही कि ऐसा कैसे हो सकता है। केतन का परिवार आज जो दुख झेल रहा है, वह बहुत बड़ा है, लेकिन मुझे और भी ज्‍यादा दुख हो रहा है क्योंकि दो परिवार बर्बाद हो गए हैं। केतन बहुत अच्छा इंसान था। अगर इस मामले में कोई भी दोषी पाया जाता है, तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, भले ही वह मेरी बेटी ही क्यों न हो।"

 

Have something to say? Post your comment
बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

: बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

: गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

: प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

: आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

: आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

: पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

: शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

X