Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

हरियाणा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

Updated on Friday, June 26, 2026 21:42 PM IST

रेवाड़ी : हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को रेवाड़ी के गांव बुढपुर में राव मोहर सिंह जैव विविधता पार्क (बायोडायवॢसटी पार्क) और अमृत सरोवर का शिलान्यास किया। वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि संयुक्त पंजाब के समय में अहीरवाल क्षेत्र के प्रमुख शिक्षाविद, आदर्श जनसेवक और लोकतंत्र के अग्रणी पुरोधा रहे राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। यह 30 एकड़ में विकसित होने वाले पार्क में 150 से अधिक प्रजातियों के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। इनमें औषधीय पौधे भी रोपित किए जाएंगे। पार्क में ओपन जिम के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी होंगी। इस पार्क के बनने से यहां के लोगों को स्वास्थय के दृष्टिगत काफी लाभ होगा। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि इस पार्क की जितनी जिम्मेदारी सरकार व वन विभाग की है उतनी जिम्मेदारी ग्रामीणों की भी है। इस पार्क के विकसित होने में ग्रामीण भरपूर सहयोग दें। मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई मुहिम एक पेड़ मां के नाम में सभी लोग भागीदार बने और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनके पेड़ बनने तक देखभाल भी करें। हरियाणा सरकार भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। प्रदेश में नमो वन व औषधि वन विकसित किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ पौधारोपण अभियान चलाकर अधिक से अधिक पौधे रोपित किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवा रही है।


12 साल में देश और प्रदेश में हर क्षेत्र में भरपूर विकास हुआ
मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने 12 साल पूरे किए है। इनमें देश और प्रदेश में हर क्षेत्र में भरपूर विकास हुआ है। आज हरियाणा के सभी जिले नेशनल हाईवे से जुड़े हुए हैं। प्रदेश के एक जिले से किसी भी जिले में जाने के लिए चार से पांच घंटे ही मात्र लगते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लागू की मेक इन हरियाणा इंडस्ट्री पॉलिसी देश में अपनी तरह की पहली पॉलिसी है। इसके लॉन्च होते ही एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश के अवसर प्राप्त हुए हैं। प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 10 नई आईएमटी में से एक कोसली क्षेत्र में बनाई जाएगी। इसके निर्माण से यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विकास की नई राहे खुलेंगी। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से प्लास्टिक की पॉलिथीन का बहिष्कार करने और जूट या कपड़े के थैलों को बढ़ावा देने का आह्वान भी किया।

Have something to say? Post your comment
राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

X