Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एक लाख का इनामी एनकाउंटर में ढेर, बिल्डर संदीप हत्याकांड का मुख्य आरोपी था शूटर संजय

Updated on Saturday, June 27, 2026 09:29 AM IST

लखनऊ में शनिवार सुबह यूपी पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश संजय को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। संजय बिल्डर संदीप की हत्याकांड का मुख्य शूटर था। पुलिस को संजय की कई दिनों से तलाश थी, लेकिन वह चकमा देकर भाग जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली बदमाश संजय बाइक से कहीं जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया। संजय के ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।


पुलिस के अनुसार इसी साल 27 मई को पीजीआई थाना क्षेत्र में बिल्डर संदीप सिंह हत्या करके शूटर संजय भाग निकला था। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस कई दिनों से संजय की तलाश कर रही थी। बदमाश संजय की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस आयुक्त लखनऊ ने एक लाख का इनाम भी घोषित किया था। शुक्रवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लाख का इनामी संजय इंदिरा कैनाल रोड पर बाइक से घूम रहा है। इसके बाद एएसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संजय की घेराबंदी शुरू की। खुद को घिरा देखकर बदमाश संजय ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश संजय को पुलिस की गोली लग गई। बदमाश को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


अंबेडकरनगर, बस्ती और अयोध्या समेत कई जिलों में दर्ज थे मुकदमे
एनकाउंटर में ढेर बदमाश संजय अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के चक कोदार गांव का रहने वाला था। उसके ऊपर अंबेडकरनगर, अयोध्या और बस्ती समेत कई जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज थे। वह कुख्यात बदमाश दिलीप वर्मा और खान मुबारक गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर कई गंभीर अपराधों में शामिल हो गया था। पुलिस संजय के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है। जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


बरेली में 25 हजार का इनामी कैदी दिनेश मुठभेड़ में गिरफ्तार
वहीं दूसरी ओर बरेली में भी पुलिस ने इनामी का एनकाउंटर कर दिया। सेंट्रल जेल के कृषि फार्म से फरार हुआ 25 हजार रुपये का इनामी कैदी दिनेश गुरुवार देर रात इज्जतनगर पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान उसके एक पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल कैदी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा राजपूत निवासी दिनेश पॉक्सो के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। सोमवार को उसे 44 अन्य कैदियों के साथ 10 बंदीरक्षकों की निगरानी में सेंट्रल जेल के कृषि फार्म में काम पर भेजा गया था। इसी दौरान वह फरार हो गया था। फरारी के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसओजी समेत चार टीमें दिनेश की तलाश में।लगाई गई थीं। गुरुवार देर रात इज्जतनगर क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी कैदी दिनेश गिरफ्तार कर लिया गया। उसके एक पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

Have something to say? Post your comment
सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

X