Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

स्वास्थ्य

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

Updated on Sunday, June 28, 2026 11:59 AM IST

टमाटर को सब्जी की ग्रेवी गाढ़ी करने में इस्तेमाल किया जाता है और सलाद में भी इसे लोग खूब खाना पसंद करते हैं। ज्यादातर सब्जियों में टमाटर पड़ता है और स्वाद को बेहतर करता है, साथ ही इसकी चटनी भी बनती है। वहीं कुछ लोग कच्चा टमाटर भी खा लेते हैं, जैसे सेब खा रहे हो। अब सवाल ये उठता है कि क्या टमाटर सब्जी या फिर इसे फल मानना चाहिए? आखिर टमाटर को किस कैटेगरी में रखा जाए। सिर्फ टमाटर ही नहीं खीरे के साथ भी यही समस्या है। खीरा सलाद में खाया जाता है और इसका रायता भी बनता है लेकिन क्या इसे भी सब्जी कहा जाएगा। अगर आप भी इन चीजों को सोचकर अपना सिर पकड़ लेते हैं, तो आज हम आपको इनके जवाब देते हैं। आपको बताएंगे कि साइंस इन्हें क्या मानता है फल या सब्जी?


टमाटर में क्या होता है
टमाटर में 95% पानी, व‍िटाम‍िन ए, सी, लाइकोपीन, पोटैश‍ियम, फाेलेट, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। टमाटर में साइट्रिक एसिड होता है, जिससे ये खट्टा रहता है। इसे खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, चेहरे पर ग्लो आता है और पाचन भी सही बना रहता है। टमाटर लोग चेहरे पर भी लगाते हैं, इससे रंगत सुधरती है।


सब्जी है या फल
वैसे तो टमाटर सब्जी में इस्तेमाल किया जाता है और इसका सलाद बनाकर लोग खाते हैं। हालांकि, साइंस की रिसर्च के मुताबिक, इसे फल माना जाता है। जी हां, टमाटर एक फल है ना कि सब्जी। इसे फल इसलिए कहा गया है क्योंकि ये फलों की तरह ही पौधों पर लगे फूलों से उगता है। जबकि सब्‍ज‍ियों में पत्‍त‍ियां, जड़ें और टहनी होती हैं। ऑक्‍सफोर्ड और कैम्‍ब्र‍िज जैसे कई ड‍िक्‍श्‍नरि‍यों में भी टमाटर को फल ही ल‍िखा गया है।


खीरा में क्या पाया जाता है
खीरे में लगभग 96% पानी होता है। इसके अलावा फाइबर, विटामिन K, विटामिन C, पोटैशियम, मिनरल्स होते हैं। खीरा सेहत के लिए फायदेमंद होता है और ये शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इसे खाने से पाचन बेहतर होता है, साथ ही वजन कम करने में भी खीरा मददगार हो सकता है।


खीरा फल है या सब्जी
साइंस कहता है कि खीरा भी एक फल है। जी हां, खीरा फल इसलिए है क्योंकि ये भी पौधों पर लगे फूलों से उगता है। इसमें कोई जड़, टहनी नहीं होती। खीरा भले ही आप सलाद या रायता में खाते हो लेकिन असल में ये भी एक फल है।

Have something to say? Post your comment
चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

: चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

: गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

: बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

X