Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में अब ताबड़तोड़ छापेमारी, आठों गिरफ्तार आरोपियों के घर पहुंचीं पुलिस टीमें

Updated on Sunday, June 28, 2026 12:18 PM IST

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर पुलिस ने अब ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। चोरी के मामले में 80 लाख रुपए से ज्यादा की बरामदगी और रुपयों की गिनती से जुड़े आठ लोगों की गिरफ्तारी के बाद इनके घरों पर छापेमारी की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ तगड़ा ऐक्शन लेने के लिए पुलिस की टीमें साक्ष्य जुटाने की कोशिश में जुटी हैं। फिलहाल आज की छापेमारी के बारे में विस्तृत ब्योरा तो अभी पुलिस की तरफ से नहीं दिया गया है। कहा जा रहा है कि आरोपियों को जेल भेजने से पहले हुई पूछताछ के आधार पर कुछ और रुपयों और संपत्ति की पड़ताल के लिए पुलिस टीमें दबिश में जुटी हैं। इस दौरान परिवार वालों के साथ ही पड़ोसियों से भी पुलिस ने जानकारी हासिल की है।


अयोध्या पुलिस ने रामधाम स्थित स्वर्गद्वार मोहल्ले में रहने वाले चंपत राय के बेहद करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, कौशलपूरी निवासी अनुकल्प मिश्र और रुदौली निवासी लवकुश मिश्रा समेत सभी आरोपियों के आवासों पर दबिश दी। कई लोगों के घर खुलवाने में पुलिस को मशक्कत भी करनी पड़ी। इस दौरान टीम ने मामले से जुड़े संभावित साक्ष्य एकत्र किए और आवश्यक जानकारी जुटाई।


कहा जा रहा है कि पुलिस की जांच टीमें इन आरोपियों से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का सत्यापन कर रही है। पुलिस की कोशिश मंदिर में काम करने से पहले और अब इन आरोपियों की हैसियत की जांच की जा रही है। रामजन्मभूमि थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव ने आरोपियों के घरों पर पुलिस की दबिश और जांच की पुष्टि करते हुए कहा कि आगे भी जब जरूरत होगी इसी तरह की कार्रवाई जारी रह सकती है।


एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद एफआईआर और गिरफ्तारी
चढ़ावा चोरी को लेकर सीएम योगी के निर्देश पर बनी एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस का ऐक्शन तेज हुआ है। ट्रस्ट की तरफ से नोटों की गिनती में लगाए गए आठ लोगों रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, करुणेश पांडेय, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला और रमाशंकर मिश्रा के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ घंटों के अंदर ही इन आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो गई। इनसे करीब 80 लाख रुपए बरामद भी किए गए।


देरी से एफआईआर और ऐक्शन पर सवाल भी
बिना एफआईआर एसआईटी की जांच पर भी विपक्षी दल समेत अन्य लोग सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि सबसे पहले एफआईआर और गिरफ्तारी ही होनी चाहिए थी। एसआईटी गठन के एक हफ्ते बाद एफआईआर और गिरफ्तारी के कारण काफी कुछ हटाने और ठिकाने लगाने का मौका इन आरोपियों को मिल गया होगा। आज की छापेमारी पर भी सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि आरोपियों को रिमांड पर नहीं लेने और इतने दिनों बाद छापेमारी में कुछ खास मिलने की उम्मीद नहीं है।

 

Have something to say? Post your comment
सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

X