Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य और योग: स्वस्थ जीवन का आधार

Updated on Monday, June 29, 2026 16:47 PM IST

आज के व्यस्त और तनावपूर्ण जीवन में स्वास्थ्य की देखभाल पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गई है। बदलती जीवनशैली, अनियमित खान-पान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा और हृदय रोग जैसी समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में योग एक सरल, प्राकृतिक और प्रभावी उपाय के रूप में सामने आया है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, प्रत्येक सप्ताह कम से कम 150 मिनट का मध्यम शारीरिक व्यायाम करना आवश्यक है। नियमित योगाभ्यास इस आवश्यकता को पूरा करने के साथ-साथ शरीर की लचीलापन, संतुलन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक सोच का भी माध्यम है।
भारत योग की जन्मभूमि है और आज विश्व के अनेक देशों में योग को स्वस्थ जीवनशैली का अभिन्न अंग माना जा रहा है। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जिसमें करोड़ों लोग भाग लेकर योग के महत्व को स्वीकार करते हैं। वैज्ञानिक शोधों से भी यह सिद्ध हुआ है कि नियमित योग करने से तनाव कम होता है, नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है तथा अवसाद और चिंता जैसी मानसिक समस्याओं में राहत मिलती है।

योग के साथ संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित दिनचर्या अपनाने से जीवन अधिक स्वस्थ और ऊर्जावान बनता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन केवल 30 मिनट योग करने का संकल्प ले, तो अनेक जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है।
स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। आइए, हम सभी योग को अपनाएँ, स्वस्थ रहें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

अन्नुप्रिया
सहायक प्राध्यापक
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय

Have something to say? Post your comment
चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

: चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

: गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

: बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

X