Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

हरियाणा

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

Updated on Monday, June 29, 2026 21:11 PM IST

चंडीगढ़ : एक जुलाई से लागू होने वाले वीबीजीरामजी अधिनियम के तहत लागू होने वाली महात्मा गांधी मनरेगा की 'उत्तराधिकारी' योजना के औपचारिक लोकार्पण का  समारोह दो जुलाई को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में  होगा। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुआई में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में राज्यों के ग्राम विकास मंत्री किसी न किसी गांव से वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ेंगे। दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में प्रतिभागिता करने दिल्ली पहुंचे हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने यहां मीडिया को इसकी जानकारी दी।

डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अधिकांश राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने नई योजना को लागू करने के लिए आधारभूत तैयारी कर ली है। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में ग्राम विकास मंत्रालय के शिखर अधिकारियों ने योजना लागू करने की तैयारियों की राज्य अनुसार समीक्षा की। उन्होंने बताया कि नया अधिनियम एक जुलाई से मनरेगा की विदाई के साथ लागू हो जाएगा। मगर हर राज्य को नई योजना के अपने स्वरूप व नियम अधिसूचित करने हैं। 18 राज्य आज तक इस महत्वपूर्ण चरण को पूरा कर चुके हैं। हरियाणा में सोमवार तक इसकी अधिसूचना जारी होना प्रस्तावित है।                                  
                                                                                                
 हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. चौहान ने बताया कि उनका संस्थान वीबीजीरामजी को लागू करने में अहम भूमिका निभाने वाले हरियाणा के  अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रशिक्षण का कार्य युद्ध स्तर पर कर जारी रखे हुए है। यह प्रशिक्षण अंततः जिला व खंड स्तर तक जा कर सरपंचों / ग्राम सचिवों तक को दिया जाना प्रस्तावित है।

वीबीजीरामजी को लेकर फैलाई जा रही आशंकाओं के संदर्भ में संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि नई योजना में पहले की तुलना में अधिक दिन (125) कार्य दिया जाएगा। नई योजना में अधिक पारदर्शिता होगी मगर सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि नई तकनीक का उपयोग श्रमिकों के अधिकार के रास्ते में बाधा बनने के बजाय उनका मददगार साबित हो। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि काम मांगने वाले किसी भी कामगार का एक घंटे का रोजगार का हक व्यर्थ न जाए। उन्होंने कहा कि नई योजना में होने वाले कार्यों की सूची में आने वाले दिनों में सुधार और विस्तार जारी रहेगा।

 
Have something to say? Post your comment
राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

X